{"_id":"5ae328f94f1c1b76098b6b55","slug":"hrtc-trainee-conductors-on-hunger-to-death-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विधानसभा के बाहर आमरण अनशन पर बैठे प्रशिक्षित परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विधानसभा के बाहर आमरण अनशन पर बैठे प्रशिक्षित परिचालक
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद प्रशिक्षित परिचालक संघ के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार से प्रदेश विधानसभा के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ये परिचालक 21 अप्रैल से लेकर वीरवार तक क्रमिक अनशन पर बैठे थे, लेकिन मांगें पूरी न होने पर अब आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
संघ के अध्यक्ष जीत सिंह नैहटा का कहना है कि सरकार पिछले चार सालों से आश्वासन ही दे रही है। प्रशिक्षित परिचालकों के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। संघ का कहना है कि सरकार ने प्रशिक्षित परिचालकों से धोखा किया है।
विज्ञापन
अनशन पर बैठे नैंहटा, नाहन से सुरेश कुमार, बिलासपुर से रूपलाल, शिमला से दीपचंद, रिकांगपिओ डिपो से अभिमन्यु ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि प्रशिक्षित परिचालकों के लिए जल्द कोई ठोस नीति नहीं बनाई तो अनशन करने वालों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। कहा कि उनका आंदोलन मांगें पूरी होने के बाद ही खत्म होगा।
विज्ञापन
प्रभावित रहे दर्जनों रूट- परिचालकों के अनशन के चलते शुक्रवार को भी शहर में एचआरटीसी के दर्जनों रूट प्रभावित रहे। उपनगरों में ज्यादातर रूटों पर कम बसें चलीं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण रूटों पर भी बसों की आवाजाही कम रही।