अरे वाह! डाकघरों में बुक होंगी सरकारी बसों की सीटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 141 डाकघरों में शुक्रवार से एचआरटीसी बसों की सीटें बुक होंगी। शुक्रवार को मुख्य डाकघर शिमला में परिवहन निगम और डाक विभाग के बीच एमओयू साइन होगा। डाकघरों से सीटों की बुकिंग करवाने के लिए लोगों को अतिरिक्त शुल्क भी चुकाना पड़ेगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली योजना का शुभारंभ करेंगे।
डाक विभाग के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल मेजर जनरल एके शौरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रदेशवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। पहले चरण में प्रदेश के 141 डाकघरों में सुविधा शुरू होगी। दूसरे चरण में अन्य डाकघरों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा।
यहां बुक होगी बसों की सीटें
मुख्य डाकघर: शिमला जीपीओ, चंबा, धर्मशाला, पालमपुर, बिलासपुर, हमीरपुर, बड़सर, कांगड़ा, देहरा, ऊना, मंडी, कुल्लू, सुंदरनगर, नाहन, सोलन, रामपुर, रिकांगपिओ।
डाकघर: ढली, मशोबरा, नारकंडा, शोघी, सुन्नी भज्जी, प्रदेश सचिवालय शिमला, छोटा शिमला, अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान, संजौली, टुटू, बनीखेत, भरमौर, बखलोह, भंजारु तीसा, हरदासपुरा, मेहला, सूलणी, सिंहुता, सुल्तानपुर, सुंधला, चुवाड़ी, ककीरा, बरोह, डाडासीबा, ढलियारा, धमेटा, गरली, हरिपुर, खुंडियां, कोहला
नैहरन पुखर, पीरसलूही, परागपुर, रक्कड़, संसारपुर टैरस, सुनही, थोर, टिपरी, रैहन, नगरोटा सुरियां, आलमपुर, एयूसी पालमपुर, भड़वार, भवाना, भुलाआनसु, चचियां, चडियार, चारी, चोबिन, डमटाल, द्रंग, डरोह, धर्मशाला कैंट, धीरा, हारचक्कियां, धर्मशाला स्कूल बोर्ड ऑफिस
इन डाकघरों में भी मिलेगी सुविधा
जयसिंहपुर, कंदरोरी, खैरा, कोटला, कोतवाली बाजार धर्मशाला, मलखेर, मैकलोड़गंज, नौरा, सलाली, लंबागांव, बैजनाथ, जसूर, नूरपुर, इंदौरा, बारा, बिछड़ी, बिलासपुर केटीवाई, लदरौर, मैहरे, सेरा, बरठीं, अखाड़ा बाजार, बग्गी, भोजपुर, देहर, रिवालसर, सलापड़, सुंदरनगर, सरकाघाट, भावानगर, ज्यूरी, झाकड़ी, कुमारसैन, निरमंड
नोगली, सांगला, टापरी, ठियोग, बद्दी, बरोटीवाला, चायल, चंबाघाट, डुमैहर, कुमारहट्टी, कुनिहार, नौणी, रामशहर, आरआर सोलन, संगडाह, सपरुन, पांवटा साहिब, परवाणू, बंगाणा, भरवाईं, चिंतपूर्णी, ढेलां, जिला कचहरी ऊना, गगरेट, गोंदपुर बनेहड़ा, ललथाणी, मैहतपुर, नेहरी नौरंगा, ठठल, अंब और दौलतपुर चौक।
लोगों के कम रुझान से बंद हुई योजना- डाक विभाग ने करीब दो साल पहले भी यह योजना चलाई थी। लेकिन लोगों का रुझान कम होने के चलते योजना को बंद करना पड़ा था। अब नए चीफ पोस्ट मास्टर जनरल के आने के बाद डाक विभाग नए सिरे से योजना को शुरू करने जा रहा है।