{"_id":"56fe26784f1c1bb37df00105","slug":"hrtc-ticket-booking-counter-at-igmc-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब आईजीएमसी में भी बुक करवा सकेंगे बस की टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आईजीएमसी में भी बुक करवा सकेंगे बस की टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में एचआरटीसी जल्द ही बुकिंग काउंटर खोलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने एचआरटीसी को काउंटर खोलने की अनुमति दे दी है। इससे प्रदेश के दूरदराज इलाकों से आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी और उनके समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अस्पताल में एचआरटीसी पर्ची काउंटर के साथ लगते पूछताछ (इंक्वायरी) पर यह काउंटर खोलेगा। काउंटर खुलने के बाद सैकड़ों लोगों को लाभ प्राप्त होगा। आईजीएमसी अस्पताल में यह पहली मर्तबा है कि परिवहन विभाग परिसर में अपना काउंटर स्थापित करने जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में काउंटर स्थापित होने के बाद बुकिंग करवाने के लिए लोगों को माल रोड और बस स्टैंड के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। आरएम लोकल देवासेन नेगी ने काउंटर खोलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सहूलियत के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया हैं। इससे पहले टांडा मेडिकल कालेज के परिसर में विभाग द्वारा बुकिंग काउंटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद ने कहा कि एचआरटीसी को काउंटर खोलने की इजाजत दे दी है। अस्पताल में जल्द ही बुकिंग काउंटर खुल जाएगा। सूत्रों का कहना है कि विभाग काउंटर तो खोल रहा है लेकिन यह काउंटर एचआरटीसी चलाएगा या इसे आउटसोर्स किया जाएगा, इस पर प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
बुकिंग काउंटरों पर लगने वाली भीड़ से लोगों को निजात मिलेगी। वहीं बस स्टैंड व अन्य जगहों पर बुकिंग करवाने आने वाले लोगों के समय और पैसे की भी बचत होगी।