फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC taxi will not run on 10 restricted roads

शहर की इन 10 सड़कों पर अब नहीं चलेंगी टैक्सियां

Sat, 19 Jul 2014 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Jul 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
HRTC taxi will not run on 10 restricted roads

राजधानी शिमला की प्रतिबंधित सड़कों पर अब एचआरटीसी टैक्सियां नहीं दौड़ेंगी। हाईकोर्ट ने 10 प्रतिबंधित सड़कों पर टैक्सियां चलाने पर रोक लगा दी है। परिवहन निगम ने 28 नए रूटों पर टैक्सियां चलाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन


इसमें हाईकोर्ट ने 10 रुटों को छोड़कर अन्य रूटों पर टैक्सियां चलाने को कहा गया है। परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधन अनिल सेन ने इसकी पुष्टि की है। परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधन अनिल सेन ने बताया कि इन रूटों पर पहले से टैक्सियां चल रही हैं।
विज्ञापन


नए रूट तय होने के बाद टैक्सी मालिक कोर्ट में चले गए थे। कोर्ट में तर्क दिया गया कि इन रूटों पर चल रही टैक्सियां पहले से ही घाटे में चल रही हैं और टैक्सियां चलाए जाने से टैक्सी मालिकों को घाटा सहन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 रुटों के लिए खुले टेंडर


परिवहन निगम ने 10 रुटों को छोड़कर अन्य 18 रुटों के टेंडर खोल दिए हैं। सुबह 11 बजे तक टेंडर भरे जाने का समय निर्धारित था, दोपहर दो बजे के बाद टेंडरों को खोला गया। जिन लोगों को टेंडर मिला है उन्हें इस बारे जानकारी दी गई है।


टैक्सियों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराया फिक्स किया है। यह किराया 10 रुपए होगा। दूसरे यात्रियों के लिए किराया 15 रुपए और अधिकतम किराया 20 रुपए होगा। ये टैक्सियां सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक दौड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed