{"_id":"52a5b8759622a4bd03a43b3829d512f4","slug":"hrtc-taxi-service-in-rampur-five-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा : रामपुर में पांच रूटों पर चलेगी टैक्सी सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा : रामपुर में पांच रूटों पर चलेगी टैक्सी सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 15 Jul 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालकों की मनमानी से रामपुर और आस-पास के लोगों को जल्द ही निजात मिलने वाली है। रामपुर में विभिन्न रूटों पर टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
सेवा को शुरू करने के लिए पथ परिवहन निगम ने टेंडर मांगे थे। यह टेंडर 17 जुलाई को खुलेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। निगम ने यह प्रस्ताव हाल ही में सरकार को भेजा था।
विज्ञापन
पथ परिवहन निगम इस के लिए रामपुर में विभिन्न रूटों पर शिमला की तर्ज पर टैक्सी सेवा शुरू होगी। इस टैक्सी सेवा में वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों,मरीजों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए लोगों को केवल दस रूपये किराया अदा करना होगा। यह टैक्सी सेवा दिन में दस से पंद्रह चक्कर एक रूट पर लगाएगी। पहले चरण में यह सेवा पांच रूटों पर शुरू की जाएगी।
टैक्सी सेवा पहले चरण में जगातखाना से खनेरी अस्पताल,नोगली से खनेरी, पुरान बस अड्डा से खनेरी, झाकड़ी से खनेरी और ब्रौ से खनेरी के लिए शुरू करने की योजना है।
यह सेवा शिमला की तर्ज पर पीपीपी मोड पर चलाई जाएगी। निगम के आरएम गुरबचन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टैक्सियों को आउटसोर्स के तहत चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि झाकड़ी,जगातखाना, नोगली समेत छह स्थानों से टैक्सियां चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद इसके लिए टेंडर काल किए गए है। टेंडर 17 जुलाई को टेंडर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सेवाएं शुरू कर दी जाएगी।