फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC strat inter state busservice in hp

शिमला से बाहरी राज्यों के लिए 51 रूटों पर निगम की बसें रवाना

Thu, 01 Jul 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
HRTC strat inter state busservice in hp
पहले दिन 50 फीसदी रही ऑक्यूपेंसी, रूटों पर रवाना करने से पहले सैनिटाइज की गईं बसें
विज्ञापन

क्रॉसर
यात्रियों को भी अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की दी हिदायत
6:12 बजे सुबह शिमला से दिल्ली रवाना हुई पहली बस
करसोग दिल्ली रूट पर रात 10:30 बजे भेजी गई बस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी ने वीरवार से अंतरराज्यीय रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी। पहले दिन शिमला के टुटीकंडी आईएसबीटी से 51 रूटों पर बसें रवाना की गईं। आईएसबीटी के डिपार्चर फ्लोर पर पहुंचने से पहले बसों को सैनिटाइज किया गया। रूट पर रवाना होने से पहले कंडक्टरों ने सवारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की हिदायत दी।
50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसों की आधी सीटों पर ही सवारियों को बैठाकर बसें रूट पर रवाना हुईं। शिमला से दिल्ली के लिए सुबह 6:12 बजे पहली बस रवाना हुई। रात 10:30 बजे करसोग दिल्ली रूट पर बस भेजी गई।
विज्ञापन

निगम की वोल्वो बसों में पहले दिन यात्री अधिक रहे। चंडीगढ़ रोड पर भेजी अधिकतर बसों में 50 फीसदी यात्री रहे। दिल्ली रोड पर साधारण बसों में भी यात्रियों की संख्या 50 फीसदी रही। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक शिमला दलजीत सिंह ने बताया कि पहले दिन निगम की अंतर राज्य रूटों पर रवाना हुई बसों में 50 फीसदी ऑक्युपेंसी रही है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में इजाफे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बसें हुईं रूटों पर रवाना
आईएसबीटी से सुबह 6:30 बजे शिमला बैजनाथ बाया ऊना, 7:25 पर शिमला चंडीगढ़, 8:12 बजे शिमला चंडीगढ़, 8:30 बजे शिमला दिल्ली वोल्वो, 8:48 पर शिमला मलेरकोटला, 9:12 पर शिमला चंडीगढ़ दिल्ली, 10:06 पर शिमला चंडीगढ़, 10:12 पर शिमला धर्मशाला, 10:24 पर शिमला चंडीगढ़, 10:54 पर शिमला चंडीगढ़, 11:06 पर शिमला होशियारपुर, 11:12 पर शिमला चंडीगढ़ लुधियाना, 11:18 पर शिमला दिल्ली वाया चंडीगढ़, 12:18 पर रामपुर अंबाला, 1:48 पर शिमला चंडीगढ़, 2:48 पर देवीधार चंडीगढ़, 4:15 पर शिमला चंडीगढ़, 4:24 पर शिमला हरिद्वार, 4:36 पर ज्यूरी पालमपुर चंडीगढ़, 4:40 पर रिकांगपिओ हरिद्वार, 5:15 पर सराहन हरिद्वार, 5:18 पर शिमला दिल्ली, 5:204 पर शिमला चंडीगढ़, 5:36 पर शिमला टनकपुर, 5:50 पर रक्षम दिल्ली, 6:00 बजे शिमला पठानकोट, 6:20 पर शिमला दिल्ली, 6:40 पर करसोग हरिद्वार, 6:55 पर शिमला दिल्ली, 7:25 शिमला दिल्ली, 7:40 पर रामपुर दिल्ली, 8:00 बजे शिमला दिल्ली टाटा एसी और रोहरु दिल्ली, 8:20 पर शिमला देहरादून, 8:40 पर शिमला हरिद्वार, 9:00 बजे शिमला दिल्ली वोल्वो, 9:20 पर शिमला दिल्ली डीलक्स, 9:30 पर रोहड़ू दिल्ली, 9:40 पर शिमला दिल्ली, 10:00 बजे रिकांगपिओ दिल्ली और 10:30 बजे करसोग दिल्ली रूट पर बसें रवाना की गई।

पंजाब और हरियाणा से शिमला पहुंची बसें
अंतर राज्य रूटों पर वीरवार को बस सेवा शुरू होने के बाद पंजाब और हरियाणा रोडवेज की बसें भी शिमला पहुंच गईं। शिमला आईएसबीटी के मैनेजर ऑपरेशन अशोक शर्मा ने बताया कि वीरवार को दोपहर बाद पंजाब और हरियाणा रोडवेज की 6 बसें आईएसबीटी पहुंची हैं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश की बसें भी शुक्रवार से शिमला पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed