फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Started AC Tempo Traveler Service From Shimla.

शिमला: एसी टैंपो ट्रैवलर शुरू, इस दिन खुलेगा डीडीयू अस्पताल का नया भवन

Tue, 13 Dec 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 13 Dec 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
HRTC Started AC Tempo Traveler Service From Shimla.

डीडीयू अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दो जनवरी को करेंगे। 35 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन बनकर लगभग तैयार हो गया है। स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि नए भवन में प्रगोयशाला, मरीजों के बैड सहित फर्नीचर आदि सामान नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इसके अलावा आर्थो, सर्जरी, गायनी और पीडियाट्रिक्स की ओपीडी और वार्ड भी यहां शिफ्ट होंगे।

विज्ञापन


ऐसे में पुराने अस्पताल की ओपीडी में लगने वाली मरीजों की भीड़ काफी हद तक कम हो जाएगी। मेजर ऑपरेशन भी यहीं पर किए जाएंगे। हालांकि यहां पर एक्सरे प्लांट नही लगाया जाएगा। तर्क दिया जा रहा है कि जब टेंडर खुलेंगे, उसके बाद ही इसे स्थापित किया जाएगा। ऐसे में एक्सरे प्लांट लगने में थोड़ा समय लगेगा। अस्पताल में भवन का काम जोरों पर चल रहा है। जहां पर इमरजेंसी की गाड़ियां भीतर की ओर जानी हैं, वहां पर भी छत लगाने का काम जारी है।
विज्ञापन


दो जनवरी को सीएम करेंगे लोकार्पण
दो जनवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
- डॉ. नीरज मित्तल, - मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कहां, क्या- क्या बना है
ग्राउंड फ्लोर की पहली मंजिल पर बनेगी पार्किंग
दूसरी मंजिल पर कैंटीन, ब्लड बैंक और स्टोर
तीसरी मंजिल पर ओपीडी व लेबर रुम
चौथी मंजिल पर नी कैजुअल्टी और रेडियोलोजी विभाग
पांचवीं मंजिल पर लैब और सर्जिकल वार्ड
छठी मंजिल पर आईसीयू, ओटी और वार्ड
सातवीं मंजिल पर स्पेशल वार्ड बनेगा।

जून में हुए थे आदेश
जून माह में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने नए भवन को नवंबर माह में तैयार करने आदेश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी के कारण काम पूरा नही हो पाया था। नवंबर माह में शिफ्टिंग प्रस्तावित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला से चंडीगढ़ और मनाली रूट पर एसी टैंपो ट्रैवलर गाड़ियां शुरू
एचआरटीसी ने सोमवार को शिमला से चंडीगढ़ और मनाली रूट पर एसी टैंपो ट्रैवलर गाड़ियां रवाना की। निगम के प्रबंध निदेशक अशोक तिवारी ने अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर रूटों पर रवाना किया। एचआरटीसी के एमडी अशोक तिवारी ने बताया कि टूरिस्ट सीजन के मद्देनजर एचआरटीसी ने एसी टैंपो ट्रैवलर सर्विस शुरू की है।

चंडीगढ़ से शिमला और मनाली जाने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए सेवा शुरू की गई है। समूह में आने वाले सैलानियों को अब टैक्सियों के जरिये शिमला और मनाली जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। सैलानी एचआरटीसी के टैंपो ट्रैवलर के जरिये आवाजाही कर सकेंगे। एडवांस बुकिंग के बाद सैलानियों की सुविधा से गाड़ियां रवाना की जाएंगी।


इन गाड़ियों का प्रति सीट किराया एचआरटीसी की वोल्वो बसों के बराबर रखा गया है। चंडीगढ़ और शिमला के बीच किराया 350 और चंडीगढ़ और मनाली के बीच किराया 470 रुपये निर्धारित किया गया है। यदि यह सेवा कामयाब रहती है तो आने वाले दिनों में ऐसी गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन, मंडलीय प्रबंधक आईटी और कारपोरेट प्लानिंग पवन महाजन, मंगल चंद मनेपा, क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल देवासेन नेगी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed