फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc

शिकायत पर ड्राइवर को नोटिस, जवाब तलब

Thu, 11 Jul 2019 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
hrtc
शिमला/रामपुर। एचआरटीसी के ड्राइवर-कंडक्टरों की मनमानी से हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठियोग की ओर से आने वाली शिमला ग्रामीण डिपो की बसों के ड्राइवर कंडक्टर रूट पूरा किए बिना ही बसें ढली वर्कशाप में खड़ी कर रहे हैं। ओवरलोडिंग पर पाबंदी के चलते बसें न रुकने से यात्रियों को ढली से शिमला पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

रोजाना ऊपरी शिमला से ऑफिस ऑवर्स के दौरान एचआरटीसी के शिमला ग्रामीण डिपो की कई बसें शिमला पहुंचती हैं। स्कूल कॉलेज के छात्र, कर्मचारी और इलाज के लिए अस्पताल आने वाले लोग इन बसों में शिमला पहुंचते हैं। लेकिन कई दिनों से इन बसों के ड्राइवर वर्कशाप डे के नाम पर यात्रियों को ढली चौक पर उतार कर बसें वर्कशाप में खड़ी कर रहे हैं। बसों में ओवरलोडिंग पर प्रतिबंध है जिसके चलते ढली पहुंचने वाली अन्य रूटों की बसों में यात्रियों को नहीं बैठाया जा रहा। इसके चलते छात्र समय पर स्कूल कालेज नहीं पहुंच पा रहे। कर्मचारी भी ऑफिस के लिए लेट हो रहे हैं। देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण मरीजों का इलाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

मोगड़ा-शिमला रूट की बस ड्राइवर ने बुधवार को ढली में खड़ी कर दी। बस में सवार यात्रियों ने पहले ड्राइवर से बस को बस स्टैंड ले जाने का आग्रह किया लेकिन ड्राइवर नहीं माना तो इसकी शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक से कर दी। एचआरटीसी शिमला ग्रामीण डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि संबंधित ड्राइवर-कंडक्टर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मनमानी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों को बस स्टैंड लाने के हैं निर्देश
क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि एचआरटीसी प्रबंधन ने सभी ड्राइवर कंडक्टरों को रूट से आने पर बसें बस स्टैंड पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं। किसी भी बस को ढली पहुंच कर सीधे वर्कशाप ले जाने की छूट नहीं है। रूट पूरा किए बिना बसें वर्कशाप में खड़ी करना नियमों का उल्लंघन है।

रूट पूरा न करने पर रिकवरी का है प्रावधान
बिना कारण बस का रूट पूरा न करने पर ड्राइवर कंडक्टर से रिकवरी का प्रावधान है। यदि कोई यात्री सबूतों के साथ एचआरटीसी प्रबंधन को रूट पूरा न करने वाले ड्राइवर कंडक्टर की शिकायत करता है तो संबंधित बस के स्टॉफ से रूट की पूरी रिकवरी की जा सकती है।
ड्राइवर कंडक्टर मनमानी करें तो 94180-00529 पर करें शिकायत
आपको भी अगर ड्राइवर कंडक्टरों की मनमानी के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है तो एचआरटीसी के शिकायत नंबर 94180-00529 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed