{"_id":"6ac743a68eb73d9a60028ef7","slug":"hrtc-section-officer-hitendra-singh-pathania-inquiry-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एचआरटीसी के सेक्शन ऑफिसर पर विभागीय जांच, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एचआरटीसी के सेक्शन ऑफिसर पर विभागीय जांच, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप; जानें मामला
Thu, 08 Oct 2026 12:50 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:50 PM IST
सार
एचआरटीसी ने चंबा यूनिट में तैनात सेक्शन ऑफिसर हितेंद्र सिंह पठानिया के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में निगम के धन, स्टोर और अस्थायी अग्रिम राशि से जुड़े मामलों में नियमों के पालन पर सवाल उठे हैं। जांच पूरी होने तक उन्हें मंडी स्थित मंडलीय कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI
विस्तार
हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने चंबा यूनिट में तैनात सेक्शन ऑफिसर (एसएएस) हितेंद्र सिंह पठानिया के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। उन पर निगम के धन और स्टोर से जुड़े मामलों को कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से संभालने तथा अस्थायी अग्रिम राशि के निपटारे में अनियमितता के आरोप हैं।
विज्ञापन
मामले की प्रारंभिक जांच एचआरटीसी हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक ने की थी। 24 सितंबर 2026 को सौंपी गई रिपोर्ट में उनके आचरण को पद की जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं पाए जाने की बात कही गई है। रिपोर्ट में निर्धारित वित्तीय और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया सीसीएस (कंडक्ट) रूल्स, 1964 और निगम के संबंधित नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है। इसके बाद निगम ने मामले में विभागीय जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। विभागीय जांच के लिए एचआरटीसी मंडी के मंडलीय प्रबंधक उत्तम सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मनाली के सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-1 राज कुमार को प्रस्तुतिकरण अधिकारी बनाया गया है। जांच पूरी होने तक हितेंद्र सिंह पठानिया को मंडी स्थित मंडलीय कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उन्हें मंडलीय प्रबंधक के समक्ष रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन