फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc ply additional buses on 130 route during diwali festival

दीपावली के चलते 130 रूटों पर दौड़ेगी अतिरिक्त बसें, इन क्षेत्रों के लिए मिलेगी सुविधा

Wed, 18 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
hrtc ply additional buses on 130 route during diwali festival

दिवाली के चलते परिवहन निगम ने हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। यह बसें 17 और 18 अक्तूबर को चलेंगी। 17 अक्तूबर को परिवहन निगम ने प्रदेश और बाहरी राज्यों के 90 रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजी हैं जबकि आज 130 रूटों पर यह सेवाएं शुरू होंगी।

विज्ञापन


चालक को एहतियात बरतने के निर्देश
परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों को बस चलाते वक्त एहतियात बरतने को कहा है। दिवाली के चलते बसों में भीड़ अधिक रहती है। बसों को ओवर लोड नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

इन रूटों पर चलेगी बसें

hrtc ply additional buses on 130 route during diwali festival
यह बसें प्रदेश के धर्मशाला, कुल्लू, मनाली, चंबा, शिमला, रोहडू, बिलासपुर, हमीरपुर और बाहरी राज्यों दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए चलाई जाएंगी। यात्री बसों की सीट के लिए ऑनलाइन भी बुकिंग करा सकेंगे। 

परिवहन निगम का कहना है कि 19 अक्तूबर को 4 बजे के बाद परिवहन सेवाएं बंद होंगी। 20 अक्तूबर को सुबह 8 बजे के बाद बसें चलनी शुरू होंगी। इसके अलावा लांग रूटों पर परिवहन निगम की ओर से एक - एक बस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed