फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Piecemeal workers demand for contract appointment

एचआरटीसी: पीस मील वर्कर लाए जाएंगे अनुबंध पर, फैसला 26 को

Tue, 16 Nov 2021 08:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Nov 2021 08:44 PM IST
सार

परिवहन निगम संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों के वितीय लाभ देने की हामी भरी है। नाइट ओवरटाइम का पैसा 22 तारीख तक मिल जाएगा।

विज्ञापन
HRTC Piecemeal workers demand for contract appointment
पीस मील वर्कर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचआरटीसी कर्मचारियों को 22 नवंबर को 3 महीने का ओवरटाइम, चिकित्सा बिलों की अदायगी व अन्य वितीय लाभ देने के लिए सरकार से 100 करोड़ की ग्रांट मांगेगा। परिवहन निगम संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों की मंगलवार को निगम प्रबंधन के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में 26 तारीख तक पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाए जाने पर भी प्रबंधन ने हामी भरी है। 

विज्ञापन


समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों के वितीय लाभ देने की हामी भरी है। नाइट ओवरटाइम का पैसा 22 तारीख तक मिल जाएगा। महीने की पहली तारीख को तनख्वाह दिए जाने पर भी सहमति बनी है। बैठक में जेसीसी अध्यक्ष प्यार सिंह, उपाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, सचिव खमेंद्र गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी संजय प्रवाल, जगदीश ठाकुर, पूर्ण चंद, समर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


हिमाचल में 2700 रूटों पर परिवहन सेवाएं शुरू
परिवहन निगम ने हिमाचल के 2700 रूटों पर परिवहन सेवाएं शुरू कर दी हैं। प्रदेश और बाहरी राज्यों में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाए जाने से निगम की प्रतिदिन आय डेढ़ करोड़ से ऊपर हो गई है। लोगों की डिमांड के अनुसार रूटों को खोला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed