फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC pensioners supported the workers' struggle

Shimla News: एचआरटीसी पेंशनरों ने किया कर्मियों के संघर्ष का समर्थन

Wed, 09 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
HRTC pensioners supported the workers' struggle
वित्तीय लाभ जल्द जारी करने का आग्रह
विज्ञापन

बोले, मांगें पूरी नहीं की तो आंदोलन में हो जाएंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ने निगम के कर्मचारियों के मांगों को मनवाने के लिए शुरू किए आंदोलन का समर्थन किया है।
पेंशनरों ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए प्रदेश सरकार और एचआरटीसी को चेताया है कि अगर उनके वित्तीय लाभ जारी नहीं किए तो वह भी इस आंदोलन में शामिल होकर सरकार का विरोध करेंगे। संगठन के राज्य अध्यक्ष केसी चौहान, प्रधान राजेंद्र ठाकुर, राज्य उपाध्यक्ष दयाल सिंह कंवर, कोषाध्यक्ष सोहनलाल चौहान और प्रेस सचिव देवेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार, निगम प्रबंधन कर्मचारियों तथा पेंशनरों की लंबे समय से चली आ रही मांगों के बारे में उदासीन है। इसको लेकर कई बार मांगपत्र और रोष प्रदर्शन करने के बावजूद सरकार ने किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया।
निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर वेतन और पेंशन नहीं मिल रही है। नए वेतनमान और दो साल पहले घोषित डीए के एरिअर का अभी तक भुगतान नहीं किया है। इसके अलावा मेडिकल बिल 2 वर्षों से लटके हैं। संगठन के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निगम के पेंशनरों के हक में दिए फैसले को अभी तक सभी पात्र पेंशनरों पर लागू नहीं किया है। कर्मचारियों के नाइट/ओवरटाइम और सेवानिवृत्ति के सभी लाभ अटके हुए हैं।
विज्ञापन


निगम के कुछ अधिकारियों की गलत सलाह की वजह से कर्मचारियों को अदालतों में केस कर 9% ब्याज सहित अपने पक्ष में निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे एचआरटीसी के लाखों रुपये और समय वकीलों की फीस तथा ब्याज अदायगी में बर्बाद हो रहे हैं। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ने सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की है कि निगम के कर्मचारियों तथा पेंशनरों के सभी देय वित्तीय लाभ तुरंत जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article