फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc meeting at old busstand

चर्चा करने आए थे, आपस में ही भिड़ गए

Tue, 23 Sep 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Sep 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
hrtc meeting at old busstand

एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों को लेकर सोमवार को बुलाई गई जेसीसी में कर्मचारी नेता आपस में ही भिड़ पड़े। परिवहन मजदूर संघ के नेता मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बना रहे थे कि जेसीसी में बैठे एचआरटीसी के अन्य संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इसी बीच आपस में ही बहस शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक चली इस गहमागहमी में मजदूर संघ के नेताओं ने जेसीसी का बहिष्कार किया और कार्यालय के बाहर सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इन संगठनों को मिलाकर परिवहन संयुक्त समन्वय समिति का गठन किया गया है। सभी संगठनों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को जेसीसी के लिए बुलाया गया था। बैठक में अनुबंध पर रखे कर्मचारियों को नियमित और चालक परिचालकों को ओवर टाइम की राशि जारी करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बैठक में संतोषजनक जवाब न मिलने पर वे भड़क गए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रबंधक को प्रस्ताव पर प्रस्ताव दे रहे हैं लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने बैठक में कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होना है तो बैठक बुलाने का क्या औचित्य है। ऐसे में एचआरटीसी के अन्य संगठनों के कर्मचारी नेता भी भड़क गए। इन नेताओं ने उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर को समझाया कि हर समस्या का समाधान लड़ाई झगड़ा नहीं होता है। ऐसे में संगठनों के बीच काफी हंगामा चलता रहा।

इन पर बनी सहमति
संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष रोशन चौहान ने बताया कि जेसीसी की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने 4 महीने का ओवर टाइम, दीवाली से पहले डीए किस्त जारी किया जाना, फीस मील वर्करों का मामला फिर से बीओडी की बैठक में लाया जाना, रोडवेज के मामले को फिर सरकार को भेजा जाना, अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण पर विचार किया जाने का आश्वासन दिया गया।


मजदूर संघ ने किया आंदोलन का ऐलान
परिवहन मजदूर संघ के उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम प्रबंधन अधिकारियों को जो मांग पत्र सौंपा है अगर वे मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 14 अक्तूबर को एचआरटीसी के मुख्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन होगा। परिवहन संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष रोशन चौहान ने बताया कि बैठक शांतिपूर्वक से चल रही थी, लेकिन मजदूर संघ ने ही बैठक में ऊंची आवाज में बोलने लगे। उन्होंने कहा कि ठाकुर को संयुक्त समिति से ही निकाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed