फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC MD Sandeep Kumar travels in bus appreciate working of conductors and drivers

एमडी बस में सवार: वेश बदलकर बसों में सफर कर रहे संदीप, कंडक्टर को दी शाबाशी

Sat, 27 Nov 2021 03:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर शशिभूषण पुरोहित, सोलन
शशिभूषण पुरोहित, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Nov 2021 03:17 PM IST
सार

बीते रोज प्रबंध निदेशक संदीप कुमार कालका-शिमला फोरलेन पर सोलन जिला के दत्यार में सवारी बनकर बस में चढ़ गए। इस दौरान उन्होंने कंडक्टर से जाबली तक की टिकट मांगी और 20 रुपये अदा किए। कंडक्टर ने उन्हें टिकट थमाकर दो रुपये वापस किए। इसी दौरान उन्होंने पीछे बैठी अन्य सवारियों से निगम की बसों में सुविधा और स्टाफ के व्यवहार को लेकर फीडबैक ली।

विज्ञापन
HRTC MD Sandeep Kumar travels in bus appreciate working of conductors and drivers
परिचालक रमन कुमार के साथ सेल्फी लेते परिवहन निगम के एमडी संदीप कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेवार है। एचआरटीसी की बसों में दशकों से लिखा यह निर्देशात्मक वाक्य अब इसके विपरीत चालक और परिचालकों के लिए नसीहत बन सकता है। क्योंकि न जाने कब एमडी बस में सवार हों और किसी तरह की कोताही के लिए चालक-परिचालक जिम्मेदार हो जाएं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के एमडी संदीप कुमार इन दिनों बसों का इसी तरह औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

विज्ञापन


बीते रोज प्रबंध निदेशक संदीप कुमार कालका-शिमला फोरलेन पर सोलन जिला के दत्यार में सवारी बनकर बस में चढ़ गए। इस दौरान उन्होंने कंडक्टर से जाबली तक की टिकट मांगी और 20 रुपये अदा किए। कंडक्टर ने उन्हें टिकट थमाकर दो रुपये वापस किए। इसी दौरान उन्होंने पीछे बैठी अन्य सवारियों से निगम की बसों में सुविधा और स्टाफ के व्यवहार को लेकर फीडबैक ली।
विज्ञापन


बैजनाथ से शिमला रूट पर चल रहे परिचालक रमन कुमार ने बताया कि उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि बस में एमडी बैठे हैं। जब उनसे टिकटें दिखाने को कहा गया तो सोचा कि सामने वाला शख्स फ्लाइंग इंस्पेक्टर है। रमन ने बताया कि उनके व्यवहार को देखते हुए एमडी ने उनके साथ सेल्फी ली और उन्हें निगम व अपनी ओर से गिफ्ट दिया। इससे उनका हौसला बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली से अब तक 30 बसों का निरीक्षण
एचआरटीसी के एमडी संदीप कुमार ने बताया कि दिवाली से लेकर अब तक पूरे प्रदेश में वह इसी तरह करीब 30 बसों का निरीक्षण कर चुके हैं। इसमें एक दो चालक-परिचालकों को छोड़कर सभी का व्यवहार  ठीक पाया गया। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से सवारियों को बेहतर सुविधा देने के लिए यह निरीक्षण जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed