फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc maximo van trial in solan and shimla

यहां दौडे़गी बिजली से चलने वाली सात सीटर वैन

Tue, 08 Dec 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Tue, 08 Dec 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
hrtc maximo van trial in solan and shimla

राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के सुझाव पर मंगलवार को बद्दी से हरिपुर बाबा गुरुद्वारे तक प्रदूषण और ध्वनि रहित सात सीटर ई-मैक्सिमो पैसेंजर वैन का ट्रायल किया गया। बद्दी में तीन दिन ट्रायल के बाद परवाणू, सोलन और शिमला में इस वैन को चलाया जाएगा। पंद्रह दिन चढ़ाई और उतराई वाली सड़कों पर दौड़ाया जाएगा। अगर यह मिनी वैन कामयाब हो गई तो इसकी खरीद का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के डीएम (टेक्निकल) संदीप धीमान ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। इस वैन को महिंद्रा कंपनी ने तैयार किया है। 8 घंटे चार्ज करने के बाद इस वैन को 110 किलोमीटर दौड़ाया जा सकेगा। आठ घंटे की चार्जिंग में महज दस यूनिट बिजली खर्च होगी।
विज्ञापन


वैन पचास किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। वैन को 15 एंपेयर शू से कहीं पर भी चार्ज किया जा सकता है। वैन में एक साथ सात लोग बैठ सकते हैं। महिंद्रा कंपनी के प्रबंधक शरण सिंह व उमेश शर्मा ने बताया कि यह मिनी वैन इलेक्ट्रिकल बैटरी से चलेगी। यह पचास किमी प्रति घंटा क ी रफ्तार से बिना आवाज दौड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 रुपये में 110 किलोमीटर सफर- बताया जा रहा है कि इस पैसेंजर वैन को टैक्सी के विकल्प में एचआरटीसी इस्तेमाल कर सकता है। सड़क पर यह काफी सस्ती पड़ेगी। 110 किमी दौड़ने के लिए बैटरी महज 10 यूनिट बिजली खर्च करेगी। हिमाचल में कामर्शियल रेट पर बिजली करीब पांच रुपये प्रति यूनिट है। ऐसे में बद्दी से शिमला तक 110 किमी का सफर यह वैन महज 50 रुपये में कवर करेगी जबकि एक वैन 110 किमी में 500 से 600 तक का पेट्रोल खपत करती है।


हाल ही में इसी वैन का ताजमहल में ट्रायल रहा है सफल-
यह वैन कंपनी की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत ट्रायल पर आगरा स्थित ताजमहल में भी चलाई गई है। वहां ट्रायल सफर रहा है। नालागढ़ डिपो के वर्कर्स मैनेजर जेएस चौधरी ने बताया कि बद्दी में चालक जितेंद्र सिंह को प्रशिक्षण देने के बाद इसे चलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस मौके पर मोटर व्हीकल निरीक्षक केसर चंद व बद्दी के अड्डा प्रभारी नंद लाल भी उपस्थित रहे।

खासियत
08 घंटे चार्जिंग पर 110 किलोमीटर सफर
50 किमी/प्रति घंटा होगी अधिकतम स्पीड
07 लोगों के लिए ही डिजाइन है नई वैन
08 घंटे चार्जिंग में 10 यूनिट बिजली खपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed