फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Managing Director Sandeep Kumar himself saw the electric bus by driving

धर्मशाला: एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने खुद चलाकर किया इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल

Thu, 20 Apr 2023 08:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Apr 2023 08:34 PM IST
सार

पथ परिवहन निगम के महाप्रबंधक संदीप कुमार ने धर्मशाला डिपो के लिए आईं इलेक्ट्रिक बसों की सुविधाओं को स्वयं जांचा। इस दौरान उन्होंने स्वयं बस चलाकर इसका ट्रायल किया।

विज्ञापन
HRTC Managing Director Sandeep Kumar himself saw the electric bus by driving
एचआरटीसी एमसी ने खुद चलाई इलेक्ट्रिक बस - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने धर्मशाला डिपो के लिए आईं इलेक्ट्रिक बसों की सुविधाओं को स्वयं जांचा। इस दौरान उन्होंने स्वयं बस चलाकर इसका ट्रायल किया। उन्होंने धर्मशाला बस स्टैंड से लेकर माता कुनाल पत्थरी मंदिर तक बस चलाई और इस दौरान बस में मौजूद कंपनी के पदाधिकारियों को टेक्नीकल स्टाफ से बस में दी गई सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने इन सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित होने के चलते शुभारंभ कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। वहीं, धर्मशाला पहुंचे एमडी ने सभी बसों को जांचा और स्वयं एक बस को चलाकर भी देखा।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत 15 इलेक्ट्रिक बसें धर्मशाला डिपो को मिली हैं। इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा। एक बस की कीमत 1.25 करोड़ के करीब है और सिंगल चार्ज पर 150 किलोमीटर का सफर तय करती है। एचआरटीसी की डीजल बस एक लीटर में 3.5 किलोमीटर चलती है, जिस पर 30-35 रुपये डीजल का खर्च आता है और एक डीजल बस की आपरेशन कॉस्ट 57 रुपये के करीब पड़ती है, जबकि इलेक्ट्रिक बस में प्रति किलोमीटर 33 रुपये खर्च आएगा। ऐसे में निश्चित तौर पर इलेक्ट्रिक बस से 24-25 रुपये का फायदा होगा। संदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का विजन है कि प्रदेश में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक बसें और अन्य वाहन हों, ऐसे में भविष्य में देखते हैं कि कितनी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक में रिप्लेस कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed