{"_id":"8f14bba40cb4eb220fdbe8ae3d84d5a1","slug":"hrtc-employess-protest-on-14-october-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी सूचना, इस दिन होगी बसों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी सूचना, इस दिन होगी बसों की कमी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 06 Oct 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी कर्मचारियों के ‘शिमला चलो’ आंदोलन से 14 अक्तूबर को हिमाचल में परिवहन व्यवस्था ठप हो सकती है। परिवहन निगम के दो हजार कर्मचारियों का इस दिन छुट्टी पर चले जाने की आशंका जताई जा रही है। ये सभी आंदोलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
यह आंदोलन हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के बैनर तले हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष जसमेर राणा और उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि 14 अक्तूबर की रैली का प्रदेशव्यापी प्रचार किया गया है।
विज्ञापन
इस दिन चालक, परिचालक, क्लर्क, इंस्पेक्टर, चपरासी आदि सभी श्रेणियों के कर्मचारी शिमला में एकत्र हो रहे हैं। लगभग दो हजार कर्मचारियों के आंदोलन में शामिल होने की उम्मीद है। सभी अवकाश लेकर इकट्ठा होंगे।
विज्ञापन
शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि इसके लिए बाकायदा जगह-जगह पर पोस्टर लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर अगर 14 अक्तूबर की इस रैली में भी कोई निर्णय नहीं हो पाता है तो वे दिवाली के आसपास 24 घंटे की हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
ये सरकार से सवाल?
•क्या रात दिन काम करने वालों को 4000 और 6000 वेतन मिलना चाहिए?
•निगम के अधिकारी समस्याएं सुलझाने के बजाय उन्हें दबाने में क्यों लगे हैं?
•17 माह के रात्रि भत्ते और ओवरटाइम का भुगतान क्यों नहीं किया?
•सभी श्रेणियों को ग्रेड पे क्यों नहीं दिया?
•दो साल में पीस मील वर्करों की नीति क्यों नहीं बनी?