{"_id":"5c42d344bdec2229d2396835","slug":"hrtc-employees-weekly-off-now-will-not-be-lapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मचारियों के लैप्स नहीं होंगे साप्ताहिक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मचारियों के लैप्स नहीं होंगे साप्ताहिक अवकाश
Sat, 19 Jan 2019 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश लैप्स नहीं होंगे। अगर अवकाश के दौरान कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है तो उन्हें यह अवकाश आगे दिया जाएगा। एचआरटीसी कर्मचारियों को ओवर टाइम का पैसा नहीं मिल रहा है, निगम प्रबंधन यूनियन के साथ बैठकर इस मामले को सुलझाएगा।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर और परिवहन मजदूर संघ के बीच हुए बैठक में यह फैसला लिया गया है। यूनियन की ओर से बैठक में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गुलाब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूनियन के पदाधिकारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी में 3 साल से अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने पर भी मंत्री ने आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि जिन पीस मील कर्मचारियों की सेवा चार और पांच साल की हो चुकी है, उनके लिए अनुबंध पॉलिसी बनाई जाए।
विज्ञापन
तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में निगम प्रबंधन व कर्मचारी संगठनों बीच एक समझौता हुआ था। इसमें महीने की 22 तारीख को अतिरिक्त समय भत्ते का भुगतान किया जाना था, लेकिन प्रबंधन ने इसे लागू नहीं कर रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को इस मामले को भी गंभीरता से लेने को कहा है।