{"_id":"5b4b32a94f1c1b3b5a8b4d8d","slug":"hrtc-employees-union-demands-to-himachal-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मचारी नेता बोले- मांगें माने जयराम सरकार नहीं तो आंदोलन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मचारी नेता बोले- मांगें माने जयराम सरकार नहीं तो आंदोलन होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी सर्व कर्मचारी संगठन ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन का कहना है कि जब से हिमाचल में जयराम सरकार बनी है, कर्मचारियों की एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। कर्मचारियों के 13 महीने के ओवर टाइम से लेकर डीए, चिकित्सा बिल, आईआर, ग्रेच्युटी आदि वित्तीय लाभ पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
संगठन के अध्यक्ष चमन सिंह, प्रधान विद्यासागर और महासचिव खेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बने सात माह का समय हो गया है, लेकिन परिवहन निगम और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ओवर टाइम, रात्रि भत्ता, एरियर, आईआर, डीए, पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट जीपीएफ, चिकित्सा भत्ता आदि को मिलाकर निगम के पास कर्मचारियों का 350 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया देय है। अब कर्मचारी अपने को ठगा सा महसूस करने लगे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कर्मचारियों को एकमुश्त अनुबंध पर लाना, चालकों का पूर्व की तरह 9880 रुपये आरंभिक वेतन बहाली, प्रशिक्षित परिचालकों के लिए ठोस नीति बनाई जाना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, यात्री परिवहन का राष्ट्रीयकरण करना, निजी रूट परमिट देने पर पूर्ण रोक लगाना, घाटे के कारणों की जांच आदि अनेकों समस्याएं का समाधान नहीं हुआ है।
परिवहन सर्व कर्मचारी यूनियन ने मांग की है कि यदि उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो संगठन को प्रदेश व्यापी संघर्ष के लिए विवश होना पड़ेगा।