फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC employees himachal, Himachal parivahan Mazdoor Sangh, hrtc employees , HRTC employees news, pensioners himachal

बैठक में फैसला: एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों को महीने के पहले सप्ताह में होगी अदायगी

Fri, 29 Apr 2022 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Apr 2022 09:13 PM IST
सार

पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को महीने के प्रथम सप्ताह में पेंशन और कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। इसके अलावा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत शीघ्र ही लाभ प्रदान कर दिए जाएंगे। परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह जानकारी हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

विज्ञापन
HRTC employees himachal, Himachal parivahan Mazdoor Sangh, hrtc employees , HRTC employees news,   pensioners himachal
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को महीने के प्रथम सप्ताह में पेंशन और कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। इसके अलावा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत शीघ्र ही लाभ प्रदान कर दिए जाएंगे। परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह जानकारी हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के दौरान 673 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान एचआरटीसी में सबसे अधिक भर्तियां हुई हैं। निगम में 632 पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाया गया। 187 कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की गईं और 114 पात्र लोगों को करुणामूलक आधार पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन को कर्मचारियों को व्यावहारिक आधार पर ओवरटाइम प्रदान करने के निर्देश दिए। बस अड्डों की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए इस वित्त वर्ष के दौरान 10.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि निगम की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अनेक कदम उठाए हैं। बैठक में निगम के कार्यकारी निदेशक भूपेंद्र अत्री, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के राज्य अध्यक्ष प्यार सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सुभाष वर्मा तथा संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

 एचआरटीसी के 120 चालक और 40 परिचालक नियमित

हिमाचल पथ परिवहन निगम में अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रहे 120 चालकों और 40 परिचालकों को नियमित कर दिया गया है। निगम प्रबंध निदेशक की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। 30 सितंबर 2021 को दो साल का अनुबंध काल पूरा करने वाले चालकों और 31 मार्च 2022 को दो साल का अनुबंध काल पूरा करने वाले परिचालकों को नियमित किया गया है। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के उपाध्यक्ष पूर्णचंद शर्मा और महासचिव खेमेंद्र गुप्ता का कहना है कि अनुबंध काल पूरा होने के बावजूद चालक पात्र चालकों-परिचालकों को नियमित नहीं किया जा रहा था। 7 अप्रैल को निगम प्रबंध निदेशक के साथ हुई बैठक में अनुबंध पर सेवाएं दे रहे पात्र चालक परिचालकों को तुरंत नियमित करने की मांग उठाई गई थी। 

   भाजपा ने 2017 में अपने चुनाव घोषणा पत्र में अनुबंध कर्मियों को दो साल बाद नियमित करने का वादा किया था। सरकार को वादा पूरा करने में पौने चार साल का समय लग गया। बावजूद इसके पात्र कर्मियों को नियमित करने के लिए संयुक्त समन्वय समिति निगम प्रबंधन का आभार जताती है। अब जल्द से जल्द वेतन विसंगतियों को दूर कर विभिन्न श्रेणियों के निगम कर्मियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ दिया जाए, 36 महीनों का नाइट ओवर टाइम जारी किया जाए और निगम के पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed