फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC employees demonstrated at Shimla bus station

Shimla: सुबह एचआरटीसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, शाम को लंबित नाइट ओवरटाइम के पांच करोड़ जारी

Wed, 05 Mar 2025 05:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Mar 2025 05:56 PM IST
सार

 एचआरटीसी चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार को कर्मचारियों ने मांगों के बारे में अवगत करवाया दिया है। इसके बावजूद अभी तक ओवर टाइम नाइट समेत एरियर का भुगतान कर्मचारियों को नहीं किया है। 

विज्ञापन
HRTC employees demonstrated at Shimla bus station
एचआरटीसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

एचआरटीसी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बुधवार सुबह भी पुराना बस स्टैंड में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। गेट मीटिंग के दौरान 100 के करीब चालक और परिचालक मौजूद रहे। एचआरटीसी चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार को कर्मचारियों ने मांगों के बारे में अवगत करवाया दिया है।  प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों का 65 माह का ओवरटाइम, डीए का एरियर, 4-9-14 का एरियर और वर्ष 2016 पे कमीशन के एरियर की किस्त लंबित हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार लंबे समय उनकी लंबित देनदारियों को अदा नहीं कर रही है।

विज्ञापन

इसके बाद सुबह करीब 11 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों की ओर से मांगों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के संदर्भ में सभी कर्मचारी यूनियन विशेषकर चालक यूनियन-परिचालक यूनियन के साथ एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने वार्ता की। इस वार्तामें चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह व कंडक्टर यूनियन के अध्यक्ष प्रीत मोहिंद्र ने भाग लिया। वार्तासौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।  दोपहर बाद 2:00 बजे अन्य संगठनों के पदाधिकारियों, जिनमें इंटक यूनियन के अध्यक्ष उमेश शर्मा, परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, एटक के अध्यक्ष ऋषि लाल, सर्व कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष खेमेंद्र गुप्ता, चालक-परिचालक ऑपरेशन स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष  सुंदर लाल, तकनीकी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद से अलग-अलग वार्ता की गई।


वार्ता के दौरान कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों में कर्मचारी यूनियन एवं पदोन्नति संबंधित लंबित मामलों पर भी चर्चा हुई। इस पर सभी कर्मचारी संगठनों की ओर से उठाई गई मांगों पर उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन सभी कर्मचारी संगठनों को दिया गया। कर्मचारियों के लंबित वित्तीय देनदारी विशेषकर नाइट ओवर टाइम के संबंध में सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त होने के बाद आज ही पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए गए। इससे तीन महीने के लंबित नाइट ओवरटाइम की राशि भुगतान कर दिया गया है। कर्मचारियों के सभी लंबित मामलों पर उचित कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी संगठनों ने भविष्य में सभी मामले वार्ता के द्वारा ही सुलझाने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed