{"_id":"0043ca61b561b3c64e4420984e6dc62c","slug":"hrtc-employee-will-protest-against-mangement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी के खिलाफ बगावत पर उतरे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी के खिलाफ बगावत पर उतरे कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 05 Aug 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ ने एचआरटीसी प्रबंधन की निगम और कर्मचारी विरोधी नितियों का गेट मिटिंग के माध्यम से विरोध करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर का कहना है कि बुधवार को एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर गेट मिटिंग कर अभियान की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को मजदूर संघ के सदस्य सुबह ग्यारह बजे निगम मुख्यालय के बाहर जुटेंगे और नारेबाजी कर निगम प्रबंधन के गलत फैसलों का विरोध किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश भर में डिपो स्तर पर निगम प्रबंधन के खिलाफ गेट मिटिंग आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
शंकर सिंह ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी प्रबंधन निगम को खत्म करने के लिए षड़यंत्र रचने में लगा हुआ है। एचआरटीसी के इंटर स्टेट रूट बंद करने और निगम के बुकिंग काउंटरों को निजी हाथों में सौंपने के फैसलों का मजदूर संघ कड़ा विरोध करेगा।