एकमुश्त मिले रात्रि और ओवरटाइम भत्ता : ड्राइवर यूनियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हमीरपुर में हुई। प्रदेशाध्यक्ष ने निगम प्रबंधन से अगस्त 2017 से रुका हुआ रात्रि भत्ता और ओवरटाइम को एकमुश्त देने और आगे हर माह की 20 तारीख को इसकी अदायगी करने की मांग की।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अन्य भत्ते जिनमें 4-9-14 का रुका हुआ रात्रि भत्ता, महंगाई भत्ता आदि भी देने की मांग की गई। बैठक में प्रदेश प्रेस सचिव जगर नाथ ठाकुर ने सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की है कि लंबे रूट पर चलने वाली बसें सात लाख किलोमीटर पार कर चुकी हैं, इनकी जगह 48 सीटों वाली नई बसें ली जाएं।
बैठक में हमीरपुर के प्रधान पवन कुमार, अध्यक्ष विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष कमल देव, महासचिव दीप कुमार, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह, मुख्य सलाहकार सुभाष शर्मा, संगठन मंत्री शिव कुमार और मनामोहन सिंह, रमेश चंद, सुरजीत कुमार, राकेश कुमार, कमलदेव, उत्तम चंद, जोगिंद्र कुमार, कमलजीत प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, धर्म पाल आदि मौजूद रहे।
चालकों की कमी की जाए पूरी
जिला हमीरपुर के पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में आरएम हमीरपुर को मांग पत्र सौंपा। मांगों में मुख्य रूप से चालकों की कमी को पूरा करना, वर्कशाप में चालक रेस्ट रूम में बिस्तरों की संख्या बढ़ाना, दो वर्ष नियमित कार्यकाल पूरा कर चुके चालकों को कन्फर्म किया जाए, चालक रेस्ट रूम के बाहर
पीने के पानी की व्यवस्था की जाए, अस्थायी अड्डा पक्का भरो में बिजली और पानी की व्यवस्था की जाए, वर्कशॉप में बसों की पार्किंग के लिए जगह को बढ़ाया जाए, चालकों के अवकाश के लिए अलग से चालक ड्यूटी इंचार्ज नियुक्त किया जाए, चिन्हित स्थानों पर ही बस ठहराव की मांग की गई।