फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC driver driving bus in drunken state in sirmour himachal pradesh

हवालात में कटी शराब पीकर बस चला रहे चालक की रात

Thu, 18 Oct 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Updated Thu, 18 Oct 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
HRTC driver driving bus in drunken state in sirmour himachal pradesh

शराब के नशे में टल्ली होकर बस चला रहे एचआरटीसी चालक को हवालात में रात बितानी पड़ी। मामला राजगढ़ क्षेत्र के राजगढ़-टौंडा वाया खैरी रूट का है। बुधवार शाम को चालक के नशे में होने की शिकायत सवारियों ने पुलिस में की। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एल्कोसेंसर से की गई जांच में आरोपी के रक्त में एल्कोहल की मात्रा 158 एमजी पाई गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस हालत में वाहन चलाना बेहद खतरनाक है। पुलिस रात को ही उसे थाना ले गई। पूरी रात हवालात में रखने के बाद वीरवार सुबह पांच-पांच हजार रुपये के सिक्योरिटी बांड पर उसे रिहा कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सोलन डिपो की एक बस (एचपी 64-6295) बीती रात राजगढ़-टौंडा वाया खैरी रूट पर थी। बताया जा रहा है कि राजगढ़ से 20 किलोमीटर दूर खैरी पहुंचने के बाद जब बस टोंडा रूट पर चली तो कुछ सवारियों को चालक के नशे में होने का शक हुआ।

विज्ञापन

HRTC driver driving bus in drunken state in sirmour himachal pradesh

कुछ सवारियां 500 मीटर आगे जाने के बाद उतर गईं। लगभग एक किलोमीटर बस आगे बढ़ी तो अन्य सवारियां भी दहशत में एक-एक कर उतरना शुरू हो गईं। बस में सवार एक व्यक्ति ने आरएम को मामले की मोबाइल पर सूचना दी। सवारियों ने खैरी से पांच किलोमीटर दूर मांगन में बस को रुकवा दिया। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी इसका मैसेज वायरल हो गया।

इस पर राजगढ़ थाना से पुलिस एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और चालक की एल्कोसेंसर से जांच की। इसमें एल्कोहल की मात्रा 158 एमजी पाई गई। पुलिस के अनुसार यह मात्रा वाहन चलाने के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को व्हाट्सएप पर सवारी का मैसेज मिला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 व 202 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed