{"_id":"5b4de5a14f1c1b40748b5417","slug":"hrtc-conductors-will-protest-in-front-of-transport-minister-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री के निवास के बाहर अनशन करेंगे कंडक्टर, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री के निवास के बाहर अनशन करेंगे कंडक्टर, ये है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
कंडक्टर स्पोर्ट्समैन यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचआरटीसी की ओर से ज्वाइनिंग न दिए जाने के मामले में स्पोर्ट्स कोटे के कंडक्टरों ने परिवहन मंत्री के निवास के बाहर अनशन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
यूनियन के प्रधान रोहित बेक्टा ने कहा कि परिवहन निगम की ओर से कंडक्टर परीक्षा के बाद फाइनल रिजल्ट निकाला गया। स्पोर्ट्स कोटे में 39 अभ्यर्थी पास हुए।
अब तक निगम की ओर से ज्वाइनिंग नहीं ली गई है। यूनियन के उपप्रधान विनोद कुमार, महासचिव गीताराम और सचिव रविंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद अनशन शुरू होगा। यूनियन की ओर से इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया है। अगर सरकार की ओर से ज्वाइनिंग के आदेश जारी होते हैं तो केस वापस होगा।
विज्ञापन