फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC conductor who embezzled Rs 4500 from fake ticket dismissed from job

Shimla: फर्जी टिकट से 4,500 का गबन करने वाला एचआरटीसी कंडक्टर नौकरी से बर्खास्त

Fri, 19 Jan 2024 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jan 2024 06:06 PM IST
सार

 कंडक्टर ने टिकट मशीन से छेड़छाड़ कर खाली पर्चियां निकालीं और उन पर हाथ से 4,500 रुपये के फर्जी टिकट बना दिए। मशीन खराब होने के नाम पर कंडक्टर ने यह पूरा खेल किया। 

विज्ञापन
HRTC conductor who embezzled Rs 4500 from fake ticket dismissed from job
HRTC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला से बद्दी आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बस में 45 यात्रियों को फर्जी टिकट जारी कर 4500 रुपये रुपये का गबन करने के मामले में कंडक्टर को निगम प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया है। कंडक्टर ने टिकट मशीन से छेड़छाड़ कर खाली पर्चियां निकालीं और उन पर हाथ से 4,500 रुपये के फर्जी टिकट बना दिए। मशीन खराब होने के नाम पर कंडक्टर ने यह पूरा खेल किया। एचआरटीसी के फ्लाइंग स्क्वायड ने निरीक्षण के दौरान जब कंडक्टर को पकड़ा तो वह टिकटों का हिसाब नहीं दिखा पाया।

विज्ञापन


फ्लाइंग स्क्वायड की रिपोर्ट पर निगम प्रबंधन ने मामले की जांच का जिम्मा तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक की रिपोर्ट में साफ हो गया कि कंडक्टर ने जानबूझ कर यह गड़बड़ी की है। इस दौरान एचआरटीसी परवाणू डिपो ने संबंधित कंडक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया और व्यक्तिगत सुनवाई का भी मौका दिया लेकिन कंडक्टर की ओर से दी गई दलीलें तथ्यहीन और आधार रहित पाई गईं। क्षेत्रीय प्रबंधक परवाणू ने अनुबंध के नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कंडक्टर को सेवाओं से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


 

टिकट मशीन में गड़बड़ी कर यात्रियों को फर्जी टिकट जारी करने वाले कंडक्टर को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बर्खास्त कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक की रिपोर्ट के बाद कंडक्टर को नोटिस जारी किया गया था और व्यक्तिगत सुनवाई में भी पक्ष रखने का मौका दिया गया। अनुबंध नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। - पवन शर्मा, मंडलीय प्रबंधक, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed