Shimla News: एचआरटीसी परिचालक बोले- 45 दिनों में वेतन विसंगति दूर नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन
पथ परिवहन परिचालक यूनियन ने बुधवार को पंचायत भवन से पुराने बस अड्डे, एचआरटीसी मुख्यालय तक रोष रैली निकाली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन परिचालक यूनियन ने बुधवार को पंचायत भवन से पुराने बस अड्डे, एचआरटीसी मुख्यालय तक रोष रैली निकाली। मुख्यालय में परिचालकों ने वेतन विसंगति को दूर करने के लिए नारे लगाए। प्रदेशभर से 300 परिचालकों ने इस रैली में भाग लिया। वेतन विसंगति को दूर दुरुस्त करने के लिए एचआरटीसी प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। प्रबंध निदेशक ने एक महीने में परिचालकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा किया। परिचालक यूनियन का कहना है कि अगर 45 दिनों तक वेतन विसंगति दूर नहीं होती है तो यूनियन उग्र आंदोलन करेगा। इससे पहले एचआरटीसी परिचालक यूनियन की बैठक प्रांतीय प्रधान कृष्ण चंद की अध्यक्षता में हुई। प्रदेशभर से आए परिचालकों ने इसमें भाग लिया। बैठक में वेतन विसंगति दूर करने के लिए एचआरटीसी प्रबंध निदेशक को 45 दिन का समय दिया गया।
45 दिन बाद अगर वेतन विसंगति दूर नहीं होती है तो परिचालक यूनियन उग्र आंदोलन करेगा। यूनियन का कहना है कि एचआरटीसी प्रबंध निदेशक ने यूनियन को रोष रैली से एक दिन पहले वार्ता के लिए बुलाया। इसमें प्रबंध निदेशक ने वेतन विसंगति दूर करने के लिए परिचालक यूनियन से एक महीने का समय मांगा। यूनियन ने बैठक कर एक महीने की जगह 45 दिन का समय वेतन विसंगति दुरुस्त करने के लिए दिया। इसके बाद यूनियन एक उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इसकी पूरी जिम्मेवारी प्रबंधन की होगी। इस मौके पर अध्यक्ष रामलोक चौधरी, उपाध्यक्ष जीवन सिंह, महासचिव जसवंत ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाश चंद, उपप्रधान पंकज चौहान, नवीन ठाुकर, मंडलीय अध्यक्ष प्रीत महेंद्र, नरेश कुमार, मोहन सिंह, दिपेंद्र कंवर मौजूद रहे।