{"_id":"5f919adb70484332fb019efe","slug":"hrtc-cancels-bod-meeting-proposed-on-october-27-this-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की 27 अक्तूबर को होने वाली बीओडी की बैठक रद्द, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी की 27 अक्तूबर को होने वाली बीओडी की बैठक रद्द, ये है वजह
Fri, 23 Oct 2020 11:40 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की 27 अक्तूबर को होने वाली निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक के चलते इसे टाला गया है। बीओडी की बैठक में निगम के नए रूटों और दिल्ली के लिए बसें चलाने पर चर्चा होनी थी।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने खुद भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल को दिल्ली के लिए बसें चलाने को पत्र लिखा है। इसमें कुछ रूटों पर बसें चलाने की हामी भरी गई है। शुक्रवार तक इसका जवाब मिल सकता है। हिमाचल के 28 डिपो से दिल्ली के लिए करीब 215 रूटों पर बसें चलती हैं। हिमाचल सरकार ने फिलहाल 50 रूटों पर बसें चलाने की बात कही है।
विज्ञापन
उधर, बीओडी की बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर भी फैसले लिए जाने थे। इसलिए भी इस बैठक को अहम माना जा रहा था। बैठक में कर्मचारियों को ओवरटाइम का भुगतान, डीए, इलेक्ट्रिक बसों की खरीदारी पर भी चर्चा होनी थी। बताया जा रहा है कि अब बैठक नवंबर में हो सकती है। परिवहन निगम के एमडी को अगली तारीख तय करने को कहा गया है।
विज्ञापन