फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC buses on 35 routes for interstate bus services online booking in hrtc buses started also

अंतरराज्यीय बस सेवा बहाली का लोगों में उत्साह, 35 और रूट बढ़ाए, ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू

Wed, 14 Oct 2020 09:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Oct 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
HRTC buses on 35 routes for interstate bus services online booking in hrtc buses started also
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल के बीच सात माह बाद हिमाचल से इंटर स्टेट बस सेवा बुधवार को बहाल हो गई। 25 रूटों पर शुरू हुई इस सेवा को लेकर यात्रियों में अच्छा-खासा उत्साह देखा गया। पहले दिन बाहरी राज्यों के लिए भेजी गईं बसों में 70 से 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। चंडीगढ़ समेत अन्य कई रूटों में निगम की बसें पैक होकर भी गईं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तय एसओपी का पालन करते हुए लोगों ने यात्रा की।

विज्ञापन


पहले चरण में प्रदेश में एचआरटीसी के 25 रूटों पर इंटर स्टेट बस सेवा शुरू की। यात्रियों के रिस्पांस को देखते हुए निगम ने वीरवार से और 35 अंतरराज्यीय रूटों पर बसें दौड़ाने का फैसला ले लिया है। पंजाब और चंडीगढ़ से भी 4 बसें शिमला पहुंचीं। राजधानी शिमला से बाहरी राज्यों के लिए बुधवार को 19 बसों का संचालन किया गया। सुबह 6:20 बजे रवाना हुई पहली बस में आईएसबीटी शिमला से 35 सवारियां चंडीगढ़ रवाना हुईं।
विज्ञापन


शिमला से चंडीगढ़ के लिए बुधवार शाम 6:20 बजे आखिरी बस रवाना की गई। रामपुर और रिकांगपिओ डिपो से 1-1 बस को चंडीगढ़ रूट पर भेजा गया। रामपुर डिपो की सराहन-चंडीगढ़ रूट की 47 सीटर बस में 37 यात्री सवार थे। उधर, जिला कांगड़ा से 13 रूटों पर निगम ने बस सेवा बहाल की। सभी बसें 100 फीसदी पैक थीं। हालांकि, सोलन में कुछ इंटर स्टेट बसों में यात्री कम रहे। ऊना से शिमला के लिए सुपर फास्ट बस सेवा वीरवार सुबह पांच बजे से शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा, सिरमौर और हमीरपुर जिलों से इंटर स्टेट बस सेवा बुधवार को बहाल नहीं हुई। हमीरपुर से चार इंटर स्टेट रूट वीरवार को बहाल हो जाएंगे। मंडी जिले से पांच और कुल्लू डिपो से चार इंटर स्टेट रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा।      

निगम की अंतरराज्जीय बस सेवा के लिए वीरवार से यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी। बुधवार को  इन बसों में बुकिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल नहीं खोला था। इसके चलते कई सवारियां बसों में सीट मिलने के लिए असमंजस की स्थिति में थीं। आरएम धर्मशाला डिपो पंकज चड्ढा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए वीरवार से इन बसों में ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगा। 

दिल्ली के बाद अब हिमाचल के लिए रोडवेज सेवा शुरू करने की अनुमति मिल गई है। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने सभी सहायक महाप्रबंधकों को पत्र भेजकर पूर्व में निर्धारित समयसारिणी के अनुसार बसों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जैन ने कहा है कि शिमला, धर्मशाला, मनाली, पांवटा-साहिब से संबंधित बस सेवाओं को संचालित किया जाएगा। ब्यूरो


बाहरी राज्यों के लिए इन रूटों पर दौड़ेंगी और बसें 
शिमला-हरिद्वार 5:15 सुबह
सराहन-हरिद्वार 10:00 सुबह
मनाली-हरिद्वार 2:30 दोपहर
रिकांगपिओ-हरिद्वार 6:00 सुबह 
जुब्बल-हरिद्वार 5:15 सुबह 
मंडी-हरिद्वार 5:15 सुबह 
शिमला-हरिद्वार 8:40 सुबह 
चंबा-हरिद्वार 2:30 दोपहर
करसोग-हरिद्वार 11:30 सुबह
रोहड़ू-हरिद्वार  5:00 सुबह
मढ़ी-हरिद्वार    0000
मनाली- चंडीगढ 9:00 सुबह
केलांग- चंडीगढ़ 4:30 सुबह
नालागढ़-अंबाला 9:30 सुबह 
ऊना- होशियारपुर 2:20 दोपहर
रामपुर-अंबाला 6:15 सुबह

धर्मशाला-होशियारपुर- कांगड़ा 9.50 सुबह धर्मशाला- जालंधर 4.30 दोपहर बाद अंबाला-बद्दी-गलोर 3.30  दोपहर बाद परवाणू-चंडीगढ-बद्दी 8.10 सुबह मेकलोडगंज-पठानकोट 11.10 सुबह द्रुबल-मंडी-नाहन-चंडीगढ़ 6.00 सुबह नाहन-धर्मशाला 5.30 सुबह शिमला -चंडीगढ-मलेरकोट 7.00 सुबह मंडी-चंडीगढ़ 6.30 सुबह सरकाघाट-चंडीगढ वाया बद्दी 1.00 दोपहर शिमला- चंडीगढ़ 8.00 सुबह मनाली-चंडीगढ़ 9.00 रात्रि सुंदरनगर-चंबा वाया पठानकोट 5.15 शाम पालमपुर-ज्यूरी-वाया चंडीगढ़ 12.00  रात्रि मनाली -चंडीगढ़ 8.20 रात्रि मनाली-जम्मू-पठानकोट 4.12 शाम चंबा-चंडीगढ-ऊना, सिसवां 8.15 रात्रि शिमला-अंबाला -शिमला 12.36 रात्रि मनाली-कटड़ा वाया पठानकोट 2.47 रात्रि बरागढ़- शिमला 3.15 रात्रि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed