{"_id":"6182855e1b451d757675e724","slug":"hrtc-buses-full-due-to-diwali-seats-are-not-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: दिवाली के चलते एचआरटीसी बसें फुल, नहीं मिल रहीं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: दिवाली के चलते एचआरटीसी बसें फुल, नहीं मिल रहीं सीटें
Wed, 03 Nov 2021 06:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:19 PM IST
सार
दिवाली के चलते परिवहन निगम ने मंगलवार से बाहरी राज्यों से हिमाचल और राज्य से बाहरी राज्यों के लिए स्पेशल बसें चलाई हैं। कुल 212 बसें चलाई गई हैं। सवारियां ज्यादा होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में एडवांस बुकिंग हो गई है। बाहरी राज्यों से निगम की बसें सवारियों से फुल आ रही हैं। निगम प्रबंधन ने 3 नवंबर तक प्रदेश और बाहरी राज्यों में नियमित परिवहन सेवाएं जारी रखने का फैसला लिया है। 4 नवंबर को पांच बजे के बाद शहरों में परिवहन सेवाएं बंद हो जाएंगी। बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों को भी क्लब किया जाएगा। दिवाली के दिन चालकों को उन्हीं रूटों पर भेजा जाएगा, जहां उनके घर पड़ते हैं। यह इसलिए ताकि चालक परिचालक परिवार के साथ दिवाली मना सके।
विज्ञापन
दिवाली के चलते परिवहन निगम ने मंगलवार से बाहरी राज्यों से हिमाचल और राज्य से बाहरी राज्यों के लिए स्पेशल बसें चलाई हैं। कुल 212 बसें चलाई गई हैं। सवारियां ज्यादा होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। निगम प्रबंधन ने दिवाली के दौरान बस अड्डों पर कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा है। दिवाली पर शाम को 5 बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। लांग रूट पर चलने वाली बसों को क्लब कर चलाया जाएगा। बसों में सीट के मुताबिक ही सवारियों को बैठना होगा। बसों के भीतर सवारियां खड़ी नहीं रहेंगी। परिवहन निगम ने चालक परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह बिना मास्क के सवारियों को न बैठाएं। इसके अलावा जिस व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत हो, उसे बस में बैठने के लिए मना करें।
विज्ञापन