Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus will leave for Leh from Keylong bus stand

Leh Delhi Bus Service: केलांग बस अड्डा से लेह रवाना होगी एचआरटीसी की बस

Thu, 08 Jun 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Jun 2023 12:00 AM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम का केलांग डिपो गुरुवार सुबह 5:30 बजे केलांग बस अड्डे से देश का सबसे लंबा और ऊंचा लेह-दिल्ली रूट शुरू करेगा। 

विज्ञापन
HRTC bus will leave for Leh from Keylong bus stand
लेह-दिल्ली रूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेह-दिल्ली के बीच रोमांच सफर 8 जून से शुरू होगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम का केलांग डिपो गुरुवार सुबह 5:30 बजे केलांग बस अड्डे से देश का सबसे लंबा और ऊंचा लेह-दिल्ली रूट शुरू करेगा। पूजा-पाठ के बाद बस लेह के लिए रवाना की जाएगी। दिल्ली से लेह के बीच 1026 किमी किलोमीटर का सफर बस में मात्र 1740 रुपये देकर कर सकेंगे। 234 दिन बाद चल रही लेह-दिल्ली बस से पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। इस बार यह बस एक सप्ताह पहले चल रही है। पिछले साल 15 जून को सेवा शुरू हुई थी।

विज्ञापन


30 घंटे के सफर में यात्री और पर्यटक 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिल्ला, 17,480 फीट तंगलांगला और 16, 616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे से होकर बर्फ के नजारों का आनंद ले सकेंगे। निगम ने इस बस को 15 सितंबर 2022 को बंद किया था। क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह 5:30 बजे केलांग बस अड्डा से लेह को रवाना किया जाएगा। यह बस दिल्ली से केलांग सुबह के समय पहुंचेगी। कहा कि बस में तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देंगे। लेह से चलने पर पहला चालक बस को केलांग तक चलेगा। दूसरा केलांग से सुंदरनगर और तीसरा सुंदरनगर से दिल्ली तक बस को चलाएगा। पहला परिचालक लेह से केलांग तक तो दूसरा केलांग से दिल्ली तक सेवा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed