{"_id":"5c76af8bbdec224c974d1dd2","slug":"hrtc-bus-service-suspended-for-jammu-after-tension-on-border-india-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर तनाव के बाद जम्मू के लिए एचआरटीसी बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर तनाव के बाद जम्मू के लिए एचआरटीसी बस सेवा बंद
Wed, 27 Feb 2019 09:24 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 27 Feb 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर माहौल तनाव पूर्ण होने से हिमाचल पथ परिवहन निगम ने फिर से जम्मू के लिए बस सेवा रोक दी है। जम्मू के लिए निगम की कोई भी बस नहीं जाएगी। निगम ने आगामी आदेशों तक सेवा रोक दी है।
विज्ञापन
निगम की बसें पठानकोट तक ही जा रहीं हैं। बस सेवा के बंद होने से जम्मू जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पुलवामा में सैनिकों पर हमला होने के बाद माहौल तनावपूर्ण होने से निगम ने जम्मू के लिए बस सेवा रोक थी।
विज्ञापन
कुछ दिन के बाद बस सेवा को बहाल किया गया लेकिन अब दोबारा माहौल तनावपूर्ण होने से निगम ने बस सेवा को रोक दी है। यात्रियों निखिल, अक्षय,अमित, प्रीतम, सुशील, रोहित, पंकज आदि ने कहा कि जम्मू के लिए बस न मिलना से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि जम्मू के लिए बस सेवा को रोक दिया गया हैं। आगामी आदेशों के बाद ही बस सेवा को शुरू किया जाएगा।