{"_id":"63fa04c782841bd6a301d033","slug":"hrtc-bus-service-restored-on-keylong-udaipur-route-in-lahaul-himachal-pradesh-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahaul News: केलांग-उदयपुर रूट पर चलेगी बस, डेढ़ महीने बाद लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahaul News: केलांग-उदयपुर रूट पर चलेगी बस, डेढ़ महीने बाद लोगों को मिलेगी सुविधा
Sat, 25 Feb 2023 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:24 PM IST
सार
24 फरवरी को निगम की एक टीम ने मनाली-केलांग-उदयपुर सड़क का निरीक्षण किया। उसके बाद ही बस चलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल घाटी के लोगों को डेढ़ महीने के बाद एचआरटीसी की बस सेवा मिलने जा रही है। परिवहन निगम का केलांग डिपो 27 फरवरी से केलांग-उदयपुर के बीच बस सेवा आरंभ करने जा रहा है। बस सेवा शुरू होने से घाटी के लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक लाहौल के लोग टैक्सियों में ही सफर करने को मजबूर थे। लोग लाहौल से मनाली, कुल्लू के लिए टैक्सी में आवाजाही कर रहे थे।
विज्ञापन
अब निगम बसों को शुरू करने जा रहा है। इससे घाटीवासियों को टैक्सी के महंगे सफर से राहत मिलेगी। सोमवार से केलांग-उदयपुर मार्ग पर बस संचालन से लोगों में खुशी की लहर है। बर्फबारी में बसों का संचालन ठप पड़ने से लोगों को लोकल रूटों पर भी टैक्सियों का ही सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन
24 फरवरी को निगम की एक टीम ने मनाली-केलांग-उदयपुर सड़क का निरीक्षण किया। उसके बाद ही बस चलाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि 9 जनवरी को बर्फबारी से घाटी सहित मनाली के लिए बस सेवा बंद हो गई थी।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम की केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि परिस्थितियां ठीक रहीं तो 27 फरवरी से केलांग-उदयपुर के बीच बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसी दिन केलांग-दारचा मार्ग पर भी निगम की एक टीम निरीक्षण करेगी। इसके बाद इस रूट पर बस चलाने का फैसला लिया जाएगा। अंचित शर्मा ने कहा कि एक मार्च को केलांग-मनाली रूट पर भी बस का ट्रायल लिया जाएगा।