{"_id":"5ce6069fbdec2207657b9e6d","slug":"hrtc-bus-met-with-an-accident-after-break-fail-in-jubbal-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फेल होने से एचआरटीसी की बस पलटी, 21 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक फेल होने से एचआरटीसी की बस पलटी, 21 लोग घायल
Thu, 23 May 2019 09:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 May 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जुब्बल के पास दोची में शिमला मुख्य सड़क पर वीरवार सुबह परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो की बस के पलटने से 21 लोग घायल हो गए। निगम की बस डेरा ब्यास से चिड़गांव की ओर आ रही थी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। खड़ापत्थर से हाटकोटी की ओर उतर रही बस की दोची के समीप ब्रेक फेल हो गईं। हालांकि चालक की सूझबूझ के कारण बस मलबे के ढेर से टकराई।
विज्ञापन
हादसे के समय बस में चालक परिचालक सहित तीस लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों व जुब्बल पुलिस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए रोहडू अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को सिविल अस्पताल रोहडू में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।