फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC bus going from Sarkaghat to Chandigarh overturned on the road in Nalagarh, 17 passengers injured

Himachal: नालागढ़ में बाइक सवार को बचाते पलटी बस, 21 लोग घायल, दो पीजीआई रेफर, देखें वीडियो

Tue, 01 Jul 2025 09:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Jul 2025 09:00 PM IST
सार

सरकाघाट से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस नालागढ़ के गोल जमाला के समीप पलट गई। 

विज्ञापन
HRTC bus going from Sarkaghat to Chandigarh overturned on the road in Nalagarh, 17 passengers injured
नालागढ़ में बस पलटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

नालागढ़ के गोल जमाला के पास मंगलवार सुबह परिवहन निगम की बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सड़क पर पलट गई। हादसे में 21 लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार को बचाते हुए टायर फिसल गया और बस सड़क पर पलट गई। बस में कुल 47 सवारियां थीं।

विज्ञापन



 

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे की पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह 11:15 बजे हुआ। बस सरकाघाट से सुबह 5:50 बजे नालागढ़ होते हुए चंडीगढ़ के लिए चली थी। जैसे ही बस नालागढ़ के गोल जमाला के पास पहुंची तो एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टायर फिसलने से सड़क पर पलट गई। लोगों ने बस का पिछला शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। 15 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चार को नालागढ़ अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है। एएएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे का कारण पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बस का पिछला शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। 15 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चार को नालागढ़ अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है। एएएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे का कारण पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
घायलों में चंद्रावती, विकास, आर्यन राठौर, चंद्रशेखर, निक्को देवी, रोशनलाल, ललिता धीमान, प्रेम चंद, दीक्षा, कमलेश कुमार, निशा, वैदेही, अल्पना ठाकुर, जगदीश चंद, कौशल्या देवी, हिमा राम, बगो देवी, पंकज कुमार, नेहा, रमेश, गुरप्रीत और रजनी देवी घायल हुए हैं। इनमें से ललिता धीमान और दो साल की बच्ची वैदेही को नालागढ़ अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है। एक के नाक और दूसरे की टांग में फ्रेक्चर आया है। इनमें अधिकांश बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। कुछ लोग हमीरपुर, सोलन और मंडी जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed