फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Bus Crush Five Years Old Boy at Nalagarh.

दर्दनाक हादसा: एचआरटीसी बस ने रौंदा पांच साल का मासूम, मौत

Sat, 01 Apr 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sat, 01 Apr 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
HRTC Bus Crush Five Years Old Boy at Nalagarh.

साईं से नालागढ़ वाया बद्दी जा रही परिवहन निगम की एक बस ने मासूम बच्चे को रौंद डाला। हादसा उस वक्ता हुआ जब मां अपने बच्चों संग बस में सवार होने के लिए चढ़ रही थी। वह पूरी तरह से बस में चढ़ी नहीं सकी थी कि बस चालक ने बस चला दी। बच्चा खिड़की से बाहर गिरा और पिछले टायरों की चपेट में आ गया। आनन-फानन में घायल को बद्दी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला मनीषा देवी पत्नी रामजी दास ने बताया कि वह गांव तालड़, डाकघर साईं की रहने वाली है। वह भागवत कथा सुनने खाली गांव आई थी और भागवत कथा खत्म होने के बाद अपने बच्चों संग घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान परिवहन निगम की एचपी-12 जी-2431 बस आई और वहां खड़ी सवारियों के साथ यह भी अपने बच्चों संग बस में चढ़ने लगी।
विज्ञापन


इसने अपनी गोद में बेटी को उठाया था और लड़के भूपेश को बाजू से पकड़कर चढ़ने लगी कि तभी बस चालक ने वाहन को चला दिया। इससे भूपेश खिड़की से नीचे जा गिरा। बस का पिछला टायर बच्चे की टांग के ऊपर से निकल गया। बेटे को बद्दी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।  एसपी बीएस चौहान ने कहा कि यह हादसा बस चालक प्यार सिंह और परिचालक मनसा राम की लापरवाही से हुआ है। इस पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed