{"_id":"63f1c38069fd1e4d740ce565","slug":"hrtc-bus-collided-with-hill-after-skidding-on-snow-five-passengers-injured-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फ में स्किड होने से एचआरटीसी बस पहाड़ी से टकराई, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फ में स्किड होने से एचआरटीसी बस पहाड़ी से टकराई, पांच घायल
Sun, 19 Feb 2023 08:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 Feb 2023 08:50 PM IST
सार
खौली जा रही एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शनिवार शाम करीब सात बजे गाड़ागुशैणी से दो किलोमीटर पीछे डिमर चाहड़ी के पास सवारियां लेकर जा रही बस बर्फ में स्किड होकर पहाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन
पहाड़ी से टकराई एचआरटीसी बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुल्लू से खौली जा रही एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शनिवार शाम करीब सात बजे गाड़ागुशैणी से दो किलोमीटर पीछे डिमर चाहड़ी के पास सवारियां लेकर जा रही बस बर्फ में स्किड होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में चालक समेत पांच यात्री घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि बस के पिछले टायर सड़क से बाहर नहीं निकले, अन्यथा बस गहरी खाई में गिर सकती थी। बस में 15 यात्री थे। हादसे के बाद सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। सवारियां एकदम से बस से बाहर निकल आईं लेकिन परिचालक यासर सिंह पुत्र लालदास गांव माणी, बालीचौकी, जिला मंडी, लता देवी पत्नी दिवान चंद गांव चरमाणी, जिला कुल्लू, सवित्री देवी पत्नी राम सिंह गांव लौट, जिला कुल्लू, आशीष कुमार और चालक नंद लाल घायल हो गए।
विज्ञापन
अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद यात्री पैदल ही गंतव्यों की ओर निकल गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ागुशैणी लाया गया। कुल्लू से 4:30 बजे खौली के लिए निकली बस बर्फ के कारण स्किड हो गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम बंजार के अड्डा प्रभारी ओमी ठाकुर ने कहा कि बस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। डीएसपी बंजार खजाना राम ने कहा कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई है।
विज्ञापन