{"_id":"665ddd90ce5ca439c50bd7ae","slug":"hrtc-bus-caught-fire-in-khilchiyan-punjab-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC Bus Fire News: पंजाब के खिलचियां में एचआरटीसी की चलती बस में लगी आग, देखते ही देखते...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC Bus Fire News: पंजाब के खिलचियां में एचआरटीसी की चलती बस में लगी आग, देखते ही देखते...
Mon, 03 Jun 2024 08:43 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 03 Jun 2024 08:43 PM IST
सार
एचआरटीसी की एक चलती बस में अचानक लग गई। घटना पेश आई पंजाब के खिलचियां स्टेशन के समीप। वहीं, बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा 14 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
पंजाब के खिलचियां में एचआरटीसी की चलती बस में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की हमीरपुर से अमृतसर रूट पर जा रही बस में अचानक आग लग गई। यह घटना पंजाब के खिलचियां स्टेशन के समीप पेश आई है। अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। निगम के हमीरपुर डिपो के अधिकारी सूचना मिलने के बाद ही मौके के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान बस में चालक और परिचालक के अलावा 14 यात्री सवार थे। सभी यात्री, चालक और परिचालक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गए हैं।
विज्ञापन
बस में बैठे सभी यात्री समय रहते बाहर निकले
हमीरपुर डिपो की बस हमीरपुर बस अड्डा से सुबह 10:30 बजे रवाना हुई। बस शाम सवा पांच बजे के करीब व्यास व अमृतसर के बीच स्थित खिलचियां स्टेशन के पास पहुंची तो बस में अचानक अंगारियां उठने लगी। ऐसे में बस ड्राइवर ने तुरंत बस को ब्रेक लगाई और यात्रियों को बस से जल्दी नीचे उतारा। यात्री और बस ड्राइवर-कंडक्टर जैसे ही नीचे उतरे, तो बस से आग की तेज लपटें उठने लगी और देखते ही देखते बस आग से राख हो गई। बस में आग कैसे लगी इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
हालांकि बढ़ता तापमान भी इसकी एक वजह बताया जा रहा है। वहीं, निगम के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक का कहना है कि हमीरपुर से अमृतसर रूट पर जा रही हमीरपुर डिपो की बस में पंजाब में चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में बैठे यात्री व ड्राइवर-कंडक्टर सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि वह मौके के लिए रवाना हो गए हैं। जांच के बाद ही आग लगने के कारण के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन