{"_id":"626c166a705ba25945710fe8","slug":"hrtc-bus-breakdown-near-mandyali-bilaspur-uncontrolled-hanging-off-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा टला: मंडयाली के समीप हांफ गई एचआरटीसी बस, मोड़ना चाहा तो अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा टला: मंडयाली के समीप हांफ गई एचआरटीसी बस, मोड़ना चाहा तो अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लटकी
Fri, 29 Apr 2022 10:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:18 PM IST
सार
शुक्रवार को चंडीगढ़ से श्री नयना देवी जी की तरफ निगम की बस सवारियां लेकर आ रही थी। जैसे ही बस मंडयाली के समीप पहुंची इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। इंजन से धुआं निकलता देख बस में बैठी यात्री घबरा गए।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लटकी बस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी आ रही नालागढ़ डिपो की बस मंडयाली के समीप खराब हो गई। सवारियों को उतारने के बाद चालक ने जब बस को मोड़ना चाहा तो अनियंत्रित होकर बस सड़क से लटक गई। प्रदेश में आए दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के खराब होने के मामले थम नहीं रहे हैं। खस्ताहाल परिवहन सेवाओं के चलते लोग अब निगम की बसों में बैठने से कतरा रहे हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ से श्री नयना देवी जी की तरफ निगम की बस सवारियां लेकर आ रही थी। जैसे ही बस मंडयाली के समीप पहुंची इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। इंजन से धुआं निकलता देख बस में बैठी यात्री घबरा गए।
विज्ञापन
चालक ने तत्काल बस को रोककर यात्रियों को सुरक्षित उतारा। बस में करीब 20 सवारियां सवार थी। सवारियां उतारने के बाद चालक ने जब बस को मोड़ने की कोशिश तो अचानक अनियंत्रित होकर बस सड़क से लटक गई। गनीमत यह रही कि बस से पलटकर नीचे नहीं गिरी और बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था। इसके बाद सवारियों को दूसरी बस में भेजा। वहीं बस को क्रेन के माध्यम से सड़क पर लाया गया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक नालागढ़ हरपाल राणा ने बताया कि बस का इंजन गर्म होने के तकनीकी खराबी आ गई थी। मौके पर मेकेनिक भेज कर बस को ठीक करवाया गया। सवारियों को भी दूसरी बस में उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन