{"_id":"627d1655f8f07405b25e73a9","slug":"hrtc-bus-breakdown-in-chilli-chamba-passengers-had-to-walk-200-meters-on-foot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: चिल्ली में चढ़ाई पर हांफ गई एचआरटीसी की बस, यात्रियों को 200 मीटर तक चलना पड़ा पैदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: चिल्ली में चढ़ाई पर हांफ गई एचआरटीसी की बस, यात्रियों को 200 मीटर तक चलना पड़ा पैदल
Thu, 12 May 2022 07:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 May 2022 07:50 PM IST
सार
चंबा-सनवाल रूट पर निकली एचआरटीसी की बस वीरवार को दोपहर 3:00 बजे चिल्ली के पास चढ़ाई चढ़ते समय बीच राह हांफ गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 10:00 बजे चंबा बस अड्डे से चिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस यात्रियों को लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन
चढ़ाई पर हांफ गई एचआरटीसी की बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा-सनवाल रूट पर निकली एचआरटीसी की बस वीरवार को दोपहर 3:00 बजे चिल्ली के पास चढ़ाई चढ़ते समय बीच राह हांफ गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 10:00 बजे चंबा बस अड्डे से चिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस यात्रियों को लेकर रवाना हुई। दोपहर 3:00 बजे चिल्ली में चढ़ाई पर ही बस हांफ गई। बस के चढ़ाई न चढ़ने पर चालक ने बस में बैठी सवारियों को नीचे उतारा और जैसे-तैसे बस को समतल छोर तक पहुंचाया। इस दौरान यात्रियों को कड़ाके की धूप में 200 मीटर तक का सफर पैदल तय करना पड़ा। उसके बाद सवारियां बस में बैठकर गंतव्य की ओर रवाना हो सकीं।
विज्ञापन
यात्रियों अमित कुमार, सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, अनीता देवी, लता देवी, निशा देवी आदि ने एचआरटीसी प्रबंधन से खस्ताहाल बसों को रूटों पर न भेजने की मांग की है। एक यात्री ने बीच राह हांफी बस की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। बस में सफर कर रहीं सवारियां एचआरटीसी प्रबंधन की कार्यप्रणाली को कोसती दिखीं। गौरतलब है कि जिले में बसों की समय पर मरम्मत न होने से इसका खामियाजा मुसाफिरों को भुगतना पड़ रहा है। जगह-जगह एचआरटीसी की बसें बीच राह खराब हो रही हैं। अड्डा प्रभारी देवराज ने बताया कि उन्हें इसके बारे में जानकारी मिली है। कहा कि कुछ देरी के लिए तकनीकी खराबी आई थी। उसके बाद सवारियों को लेकर ही बस अपने गंतव्य पर रवाना हुई है।
विज्ञापन