{"_id":"624fceeb8d334734246c1079","slug":"hrtc-bus-accident-near-summer-hill-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: समरहिल के पास एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: समरहिल के पास एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल
Fri, 08 Apr 2022 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 08 Apr 2022 05:29 PM IST
सार
बस समरहिल के पास चायली-धारकुफर जा रही थी। इस बीच चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से बाहर होते हुए एक बडे़ पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह समरहिल के पास चायली-धारकुफर रूट पर गई बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार ड्राइवर-कंडक्टर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों को मामूली चोटें लगी हैं। हादसा शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे हुआ। बस समरहिल के पास चायली-धारकुफर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से बाहर होते हुए एक बडे़ पेड़ से जा टकराई। इसमें चालक हेमराज, परिचालक धीरज और दीपक मलिक को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद समरहिल चौकी से पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बस से बाहर निकाला। डीएसपी हेडर्क्वाटर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन