फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus accident in shimla 26 injured

शिमला में एचआरटीसी बस खाई में लुढ़की, 26 यात्री घायल

Fri, 16 Jun 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Jun 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
hrtc bus accident in shimla 26 injured

राजधानी शिमला के केल्टी में स्कूली बच्चों और सवारियों को लेकर जा रही परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस ऑकलैंड से बरमू जा रही थी। बस में सवार 34 सवारियों में से 26 घायल हो गए हैं। इनमें 14 स्कूली छात्र भी शामिल हैं। तंग सड़क होने और बस का टायर गड्ढे में अटक गया और इसका पट्टा टूट गया।

विज्ञापन


इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब तीस फीट नीचे लुढ़क गई। गनीमत रही कि बस के झाड़ियों में अटक गई। हादसे के बाद यहां चीखो पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच बस के शीशे तोड़े और घायल हुए बच्चों और सवारियों को बाहर निकाला। मदद करने को पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाने की व्यवस्था निजी वाहनों से की और 108 को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने तक  अधिकतर घायलों को प्राथमिक उपचार को अस्पताल भेज दिया गया था। अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार  प्रजापति ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से घायलों को 30 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गई थी। अस्पताल प्रशासन की ओर मिली जानकारी के मुताबिक सब को प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। इनमें छह लोगों को गंभीर चोटें आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की सूची

hrtc bus accident in shimla 26 injured

गौरव (7 वर्ष ), आशा (4 वर्ष), यश ठाकुर (10 वर्ष), श्रुति (28 वर्ष) बृजेश (20 वर्ष), शारदा देवी (50 वर्ष), रक्ष (27 वर्ष), जयवंती (35 वर्ष), सत्या देवी (50 वर्ष), सुनील (42 वर्ष), पवन वर्मा (32 वर्ष), कर्ण (10 वर्ष), सत्या देवी (50 वर्ष), मंजू चौहान (26 वर्ष), गीतांजली वर्मा (11 वर्ष), अंकुश (14 वर्ष), गीतांजली (16 वर्ष), ईशांत (9 वर्ष), कुमकुम (8 वर्ष), कार्तिक (13 वर्ष), अदिति वर्मा (26 वर्ष), पल्लवी (13 वर्ष), दीक्षा (14 वर्ष), दीक्षा भटिया(14), ईशिका (5 वर्ष), अंश (10 वर्ष), सक्षम (10 वर्ष), सुचित्रा(31 वर्ष), सीया  (14 वर्ष) सिमरन(28 वर्ष), अक्षिता सामटा(10 वर्ष), अुतल (17 वर्ष) शामिल है। 

बंदरों से बचने के चक्कर में गाड़ी से टकराई महिला, मौत

hrtc bus accident in shimla 26 injured

राजधानी के लौंगवुड में  सुबह करीब सात बजे सैर के लिए निकली एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के चक्कर में महिला गाड़ी से टकराने के बाद नाली में जा गिरी। इससे महिला की मौत हो गई। 

लक्कड़ बाजार चौकी  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम रोशनी देवी उम्र 44 साल बताया जा रहा है। पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर लिया है। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक महिला लौंगवुड की रहने वाली थी। 

लालपानी बाइपास पर पिकअप हादसे में छह घायल 
वीरवार को करीब साढ़े चार बजे हुए एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसा लालपानी बाइपास सड़क पर हुआ। इसमें पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के घायलों को उपचार को आईजीएमसी लाया गया। यहां इनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed