फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nalagarh Himachal HRTC Bus Accident News: many passengers injured

हिमाचल: एचआरटीसी बस 300 फीट गहरी खाई में गिरी, 32 लोग घायल

Sat, 21 Aug 2021 05:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Aug 2021 05:03 PM IST
सार

नालागढ़ डिपो की सुआ से साढे़ छह बजे बस वाया जोहड़जी होते हुए बद्दी आ रही थी। ठेडपुरा के समीप चालक राजेंद्र सिंह बस से नियंत्रण खो बैठे और बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में 32 सवारियां सवार थीं। इस दौरान बस ने कई पलटे खाए और गहरी खड्ड में जाकर रुक गई। 

विज्ञापन
Nalagarh Himachal HRTC Bus Accident News: many passengers injured
हिमाचल में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के जोहड़जी-बद्दी मार्ग पर ठेडपुरा के समीप एचआरटीसी की बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 32 लोग घायल हो गए। घायलों को नालागढ़, पट्टा स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में उपचार करवाया गया। वहीं, गंभीर घायल पांच लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। प्रशासन ने 18 घायलों को त्वरित राहत दी है। नालागढ़ डिपो की सुआ से साढे़ छह बजे बस वाया जोहड़जी होते हुए बद्दी आ रही थी।

विज्ञापन


ठेडपुरा के समीप चालक राजेंद्र सिंह बस से नियंत्रण खो बैठे और बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में 32 सवारियां सवार थीं। इस दौरान बस ने कई पलटे खाए और गहरी खड्ड में जाकर रुक गई। बस के अगले दोनों टायर टूट कर एक पलटा खाने के बाद टूट कर गिर गए थे। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और घायलों को स्थानीय लोगों की मद्द से मुख्य मार्ग पर लाया गया। वहां से निजी वाहनों और एंबुलेंस में लोगों को नालागढ़ और पट्टा लाया गया। कुछ लोग अपने निजी वाहनों से उपचार करने चले गए।
विज्ञापन


बस में सवार मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह, श्याम लाल, रामचंद, सुमित्रा, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, हरदेव, लीला धर, रीना देवी, आरुषि, विद्या देवी, चंपा देवी, रामकरण, उमेश, राकेश, बाबू राम, रेखा, सुमित, शारदा, सुरेंद्र को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनके अलावा कुछ लोगों को पट्टा और निजी अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक राजेंद्र सिंह, श्याम लाल, रामचंद, उमेश और रीना देवी की हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। प्रशासन ने इन्हें पांच-पांच हजार की फौरी राहत दी जबकि 13 अन्य घायलों को दो-दो हजार दिए हैं। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। घायल को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पांच लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।


कार खाई में गिरने से एक की मौत, एक घायल
उधर, सिरमौर) जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लानाबाका के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। कार में कुल तीन लोग सवार थे। मृतक की पहचान रणधीर सिंह निवासी निचली आंजी, डाकघर बागथन, तहसील पच्छाद के तौर पर की गई है। इसके अलावा कार चालक सुनील निवासी मतलाना की टांग टूट गई है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि, तीसरे व्यक्ति केश्वा नंद निवासी तकाहां को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सराहां अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमाटम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने सड़क हादसे की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed