फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus accident in kumarsain shimla himachal

कुमारसैन में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, तीन की मौत और 18 घायल

Sun, 29 Oct 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन(रामपुर बुशहर) Updated Sun, 29 Oct 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus accident in kumarsain shimla himachal
bus accident

जिला शिमला के कुमारसैन में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस देर शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में अब तक तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। जबकि 18 घायल हैं। इसमें से 10 घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कुमारसैन लाया गया है। जबकि गंभीर हालत में आठ घायल आईजीएमसी रेफर किए गए है। 

विज्ञापन


पुलिस की टीम प्रशासन, एसएसबी कैंप के जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत व बचाव कार्य जारी है। सूचना के अनुसार शनिवार देर शाम एनएच पांच के पास शरम्बल केंप के समीप परिवहन निगम की बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन

भावानगर से धर्मशाला जा रही थी बस

hrtc bus accident in kumarsain shimla himachal

दुर्घटनाग्रस्त बस संख्या एचपी-69 4956 बिलासपुर डिपो की बताई जा रही है। बस भावानगर से धर्मशाला ओर जा रही थी। हादसा इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि बस गहरी खाई में गिरी है।

अंधेरा अधिक होने के चलते राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही थी। एसएसबी कैंप के जवान मौके पर हैं। रेस्क्यू अभियान में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए विद्युत जनरेटर मौके पर पहुंचाया गया ताकि उजाले की व्यवस्‍था की जा सके। रेस्‍क्यू अभियान में स्‍थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। 

बचाव कार्य जारी

hrtc bus accident in kumarsain shimla himachal

डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने इसकी पुष्ट‌ि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक तीन यात्रियों की मौत और 18 यात्रियों के घायल होने का पता चल सका है। बचाव कार्य जारी है।

अधिक रात होने से बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। एसपी शिमला सौम्या संबासीवान भी घटना स्‍थल पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रही हैं। हादसे में घायलों की संख्या बढ़ सकती है। बस में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्ट‌ि नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन

हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल

hrtc bus accident in kumarsain shimla himachal
हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल
बस हादसे के बाद पूरे कुमारसैन क्षेत्र में मातम का माहौल है। हादसे की पहली सूचना आसपास रह रहे लोगों को मिली। हादसे की सूचना मिलते ही लोग दुर्घटना स्‍थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन वहां पहुंचते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

गहरी खाई में क्षतिग्रस्त अवस्‍था में पड़ी बस से घायलों की चीख-पुखार की आवाजें गूंज रही थी। हर तरफ अफरा तफरी का माहौल था। इसके बाद स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। साथ ही एसएसबी कैंप के जवान भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने पहल करते हुए रेस्‍क्यू अभियान शुरू किया

घायलों और मृतकों की सूची

hrtc bus accident in kumarsain shimla himachal

पुलिस से प्राप्त सूचना के मुताबिक और खबर लिखे जाने तक हादसे में तीन लोगों की मौत व 18 यात्री घायल हो गए थे। इनमें से आठ यात्रियों को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। जबक‌ि तीन मृतकों में से दो की ही शिनाख्त  हो पाई है। 

 

दुर्घटनाग्रस्त बस के चालक भूपेंद्र और परिचालक सतपाल को भी गंभीर चोटे आईं है। दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि सामने से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन को बचाने के चक्‍कर में बस चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed