फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus accident at bilaspur, 13 injured.

एचआरटीसी बस खाई में गिरी, 13 यात्री घायल

Tue, 02 Dec 2014 07:44 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus accident at bilaspur, 13 injured.

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जबली के समीप मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सुबह करीब छह बजे हुए इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंडी डिपो की बस (एचपी 65-4117) दिल्ली से मनाली जा रही थी कि बिलासपुर जिले के जबली के समीप यह बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 फुट नीचे खाई में गिर गई।
विज्ञापन


तीन-चार पलटे खाने के बाद बस झाड़ियों के बीच फंस गई। घटना की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को दी गई। हादसे में घायल हुए लगभग डेढ़ दर्जन मरीजों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि चार मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आंखों में लाइट पड़ने से चालक ने खोया नियंत्रण

hrtc bus accident at bilaspur, 13 injured.

चालक नंद लाल के मुताबिक सामने से आ रही एक कार की लाइट सीधा आंखों में जाने के बाद उन्हें कुछ याद नहीं। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

डीएसपी हेड क्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह लापरवाही सामने आ रही है। भादंसं की धारा 279 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

यह हुए हादसे में घायल
बस हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें चालक नंद लाल निवासी मझवाड़ जिला मंडी, ऋदम निवासी छत जिला बिलासपुर, संजय सरदाना निवासी दिल्ली, सतवीर सिंह निवासी दरोन (सरकाघाट) जिला मंडी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जबकि नेपाली यात्री घनश्याम, सुनील कुमार और पुष्पा देवी निवासी छत जिला बिलासपुर, जगदीश सिंह जिला अलमोड़ा उत्तराखंड, संतोष कुमार निवासी बलद्वाड़ा जिला मंडी, शेष राम पियुली पुरानी मंडी, होशियार सिंह निवासी बड़गांव बिलासपुर, प्रमोद सिंह झंडूता, अशोक कमार गलासी बिलासपुर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed