फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC BOD Meeting on 28th March.

HRTC: ओवरटाइम, ग्रेड पे और नई भर्तियों को मिल सकती है मंजूरी, बैठक बुलाई

Thu, 23 Mar 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Mar 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
HRTC BOD Meeting on 28th March.

एचआरटीसी कर्मचारियों को जल्द ही लंबित वित्तीय लाभ मिल सकते हैं। सरकार ने 28 मार्च को एचआरटीसी और खाद्य आपूर्ति निगम की बीओडी की बैठक बुलाई है। बैठक में जहां एचआरटीसी के कर्मचारियों को ग्रेड पे, ओवर टाइम और रिक्त पदों को भरने पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


वहीं खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को भी बीओडी की बैठक में वित्तीय लाभ देने की घोषणा हो सकती है। एचआरटीसी पेंशनरों को भी दो महीने की लंबित पेंशन के मामले पर भी चर्चा होगी। यह बैठक परिवहन मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बुधवार को सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें कई मामलों पर चर्चा हुई। इन मामलों को बीओडी की बैठक में ले जाने का फैसला लिया गया। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी में काफी समय से रिक्त पदों को नहीं भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी में कंडक्टर की भर्ती न किए जाने से कौशल विकास भत्ते के तहत प्रशिक्षु कंडक्टर की बसों में सेवाएं लेनी पड़ रही है। ठाकुर ने बताया कि निगम प्रबंधन से कर्मचारियों को ढेर सारी उम्मीदें हैं। आशा है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed