फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC 1300 conductor recruitment will be completed soon

HRTC को मिलने वाले हैं 1300 कंडक्टर, सरकार ने मांगी भर्ती की फाइल

Mon, 23 Apr 2018 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 23 Apr 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
HRTC 1300 conductor recruitment will be completed soon

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को दो सप्ताह के भीतर 1300 कंडक्टर मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान की कंडक्टर भर्ती फाइल मंगवा दी है। योग्यता के आधार पर इन कंडक्टरों की नियुक्ति होगी। एचआरटीसी में कौशल विकास निगम के तहत युवाओं को कंडक्टरों का प्रशिक्षण जारी रहेगा।

विज्ञापन


आने वाले समय में कंडक्टरों के रिक्त पदों को भरे जाने पर यह प्रशिक्षित युवा कंडक्टर परीक्षा में भाग ले सकेंगे। एचआरटीसी में बसों को नियमित तौर पर चलाने के लिए कम से कम 2800 कंडक्टरों की जरूरत है। अभी सरकार की ओर से 1300 रिक्त पदों को भरा जा रहा है।

विज्ञापन

एचआरटीसी में युवाओं को दिया जाता है कंडक्टर का प्रशिक्षण

HRTC 1300 conductor recruitment will be completed soon

पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सितंबर 2017 में 1300 कंडक्टरों की भर्ती के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने लिखित परीक्षा ली थी।

इसी बीच विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता के चलते एचआरटीसी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं कर पाया। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि कंडक्टर भर्ती प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। दो सप्ताह के भीतर इसका परिणाम घोषित किया जा सकता है।

ट्रांसपोर्ट विभाग के एमडी संदीप भटनागर ने बताया कि एचआरटीसी में युवाओं को कंडक्टर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन महीने का यह प्रशिक्षण होता है।

प्रशिक्षित होने के बाद युवा कंडक्टरों को वापस भेजा जाता है। फिर निगम की ओर से दूसरा बैच बुलाया जाता है। एचआरटीसी यह प्रशिक्षण कौशल विकास निगम की ओर से दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed