फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPV vaccination myths will be cleared

Shimla News: एचपीवी टीकाकरण की भ्रांतियां होंगी दूर

Sun, 19 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPV vaccination myths will be cleared
टीम स्कूलों में किशोरियों को करेंगी जागरूक
विज्ञापन

अभिभावकों के साथ भी की जाएगी बातचीत, चिकित्सक होंगे शामिल
सोमवार से 39 कोल्ड चेन प्वाइंट पर रोजाना किया जाएगा टीकाकरण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिलेभर में ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण को लेकर किशोरियों और अभिभावकों में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल तेज कर दी है। इसके तहत विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगी और अभिभावकों से भी सीधे संवाद करेंगी।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ाने के उद्देश्य से ये कदम उठाया है। टीम में खंड चिकित्सा अधिकारी समेत चिकित्सकों को शामिल किया गया है, जो किशोरियों को टीके के महत्व और उससे जुड़ी गलतफहमियों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 39 कोल्ड चेन प्वाइंट पर सोमवार से रोजाना टीकाकरण की शुरुआत भी की जा रही है। इससे किशोरियों को आसानी से टीका लग सकेगा। इससे पहले छुट्टी वाले दिनों में होने वाले टीकाकरण में उपस्थिति कम देखी जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टीकाकरण के बाद होने वाले संभावित दुष्प्रभावों को लेकर फैली गलत जानकारी के कारण अभिभावक संकोच कर रहे हैं। ऐसे में स्कूल स्तर पर जागरूकता कैंप आयोजित कर सही जानकारी दी जाएगी, ताकि टीकाकरण के प्रति विश्वास बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 14 से 15 वर्ष की किशोरियों (90 दिन पूरे कर चुकी) को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौत का दूसरा बड़ा कारण सर्वाइकल कैंसर है, जिसके लगभग 99.7 फीसदी मामले उच्च जोखिम वाले एचपीवी संक्रमण से जुड़े होते हैं।

यह टीका निजी स्तर पर 4000 से 5000 रुपये तक में लगाया जाता है, जबकि सरकारी अस्पतालों में इसे मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है।
एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें जागरूकता अभियान चलाएंगी। स्कूलों में भी कैंप लगाए जाएंगे और अब रोजाना टीकाकरण शुरू कर दिया गया है।
-डॉ. यशपाल रांटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed