{"_id":"6afee0285534661ea30c3a49","slug":"hpu-will-increase-participation-in-international-research-projects-shimla-news-c-19-sml1002-822385-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजनाओं में भागीदारी बढ़ाएगा एचपीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजनाओं में भागीदारी बढ़ाएगा एचपीयू
विज्ञापन
परियोजनाओं के लिए एचपीयू ने विभागों से मांगे शोध विषय, नार्वे के विश्वविद्यालयों के सहयोग से होगा अध्ययन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल की जाएगा बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजनाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाएगा। इसके लिए विवि प्रशासन ने विभिन्न विभागों से शोध विषय सुझाने को कहा है।
विश्वविद्यालय की योजना विभिन्न विभागों की विशेषज्ञता को एक मंच पर लाकर ऐसे शोध प्रस्ताव तैयार करने की है, जिन्हें नार्वे के विश्वविद्यालयों और अन्य विदेशी शोध संस्थानों के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय फंडिंग के लिए प्रस्तुत किया जा सके। इस संबंध में 18 और 19 नवंबर को विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्षों के साथ बैठकें की गईं। वेस्टर्न नार्वे यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज के प्रोफेसर मनीष सिंह ने कुलपति, अधिष्ठाताओं और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ संभावित शोध क्षेत्रों पर चर्चा की। बैठकों में विभिन्न विषयों के विभागों को मिलाकर शोध टीमें गठित करने और संयुक्त शोध परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने पर जोर दिया गया।
बैठकों के दौरान संभावित अंतरराष्ट्रीय शोध अनुदान कार्यक्रमों की भी पहचान की गई। विवि का उद्देश्य इन कार्यक्रमों के तहत विदेशी संस्थानों के साथ मिलकर शोध प्रस्ताव प्रस्तुत करना है। इसके लिए विभागों को अपनी विशेषज्ञता और आपसी सहयोग की संभावनाओं के आधार पर शोध विषय विकसित करने होंगे।
विज्ञापन
यह पहल अक्तूबर में कुलपति प्रो. महावीर सिंह के नेतृत्व में एचपीयू के प्रतिनिधिमंडल की नार्वे यात्रा के बाद आगे बढ़ी है। इस दौरान वेस्टर्न नार्वे यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, ओस्लो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधियों के साथ शोध एवं शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने शिक्षकों और विभागाध्यक्षों से अंतरराष्ट्रीय शोध साझेदारों की पहचान करने और उनके सहयोग से प्रतिस्पर्धी शोध प्रस्ताव तैयार करने का आह्वान किया।