फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU will conduct the entrance exam for B.Ed on June 20

HPU NEWS: एचपीयू 20 जून को करवाएगा बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा, इस दिन करेंगे ऑनलाइन आवेदन

Fri, 17 May 2024 09:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 17 May 2024 09:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अपने शिक्षा विभाग सहित संबद्ध बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल तय कर जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
HPU will conduct the entrance exam for B.Ed on June 20
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अपने शिक्षा विभाग सहित संबद्ध बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल तय कर जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के बीएड कोर्स के लिए 20 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही सभी निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी किए गए बीएड प्रवेश प्रक्रिया के शेड्यूल के अनुसार 18 मई से बीएड प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 6 जून तक चलेगी।

विज्ञापन


छात्र विवि के एडमिशन पोर्टल www.nadmissions.hpushimla.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। बीएड की का प्रोस्पेक्टस और प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बीएड में 85 फीसदी सीटें मूल हिमाचली के लिए आरक्षित रहेंगी। 15 फीसदी सीटों को बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों से भरा जाएगा। बीएड में प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र टेलीफोन नंबर 0177-2833648,2830891 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed